Rajendra Devray / Wed, Dec 24, 2025 / Post views : 323
सतना जिले के चित्रकूट में 4 से 11 नवम्बर तक आयोजित इस गहन प्रशिक्षण के पश्चात विभाग ने श्री सोलंकी को राज्य मास्टर ट्रेनर के रूप में चयनित किया है।
मुख्य थीम स्वयं की पहचान और आंतरिक प्रसन्नता
राज्य आनंद विभाग की मुख्य थीम अल्प विराम और स्वयं की आंतरिक यात्रा पर केंद्रित है। इसका मुख्य उद्देश्य भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ पल रुककर स्वयं को जानना, दूसरों की मदद करना (नेकी की दीवार) और जीवन में कृतज्ञता का भाव लाना है। श्री सोलंकी अब इसी थीम को पूरे प्रदेश के शासकीय और अशासकीय क्षेत्रों में प्रसारित करेंगे, ताकि लोग तनावमुक्त होकर एक आनंदमयी जीवन जी सकें।
जिले में हर्ष की लहर
अपनी इस सफलता पर श्री सोलंकी ने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल कौशल विकास नहीं, बल्कि स्वयं को जानने की एक प्रक्रिया है। अब मुझे समाज के साथ अपने अनुभव साझा कर लोगों को आनंद की यात्रा पर ले जाने का अवसर मिलेगा। इस चयन पर जिला नोडल अधिकारी श्री जे.एस. डामोर, जिला संपर्क व्यक्ति श्री अनिल जोशी, राज्य मास्टर ट्रेनर डॉ.रामसहाय यादव, श्रीमती सुधा वाजपेयी एवं परिवार जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। जिले के सभी आनंदम सहयोगियों ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन