Rajendra Devray / Mon, Dec 1, 2025 / Post views : 318
इंदौर आरटीओ कार्यालय में न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा और उनके कैमरा मैन पर हुए हमले के विरोध में आज सरदारपुर तहसील के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीओपी कार्यालय ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि 28 नवंबर 2025 को आरटीओ कार्यालय के भीतर पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार, कैमरा तोड़फोड़ और बंधक बनाने की घटना हुई, जो कथित तौर पर भ्रष्टाचार से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन के प्रतिशोध में की गई।
सरदारपुर तहसील के पत्रकारों ने उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई, आरटीओ में सक्रिय दलालों व भ्रष्ट कर्मचारियों को हटाने और पोस्टिंग–वसूली प्रणाली की जांच की मांग रखी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सरदारपुर तहसील प्रेस क्लब अध्यक्ष भागीरथ जी चौधरी
दसाई युवा प्रेस क्लब अध्यक्ष मनीष चौधरी, महेश पाटीदार ,मनोज बैरागी, कांतिलाल मारु, सुनील मारु, दीपक कुमार जैन, राहुल खराड़ी, जीवन ग्रेवाल ,बालू सिंह बरिया, मुकेश सोलंकी ,अजय चोयल, अंकित चौधरी ,दिलीप पाटीदार उपस्थिति थे। ज्ञापन का वचन मयंक जायसवाल ने किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन