*ग्राम गणपुर आंगनवाड़ी भवन में सेक्टर स्तरीय पोषण माह का आयोजन किया गया।*
*मनावर गणपुर* व आसपास क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को ग्राम गणपुर चौकड़ी पर आंगनवाड़ी भवन में पोषण माह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में गर्भवती किशोरी और धात्री महिलाओं को पोषण के संबंध में जानकारी दी गई।गर्भ में किस प्रकार बच्चे का पोषण किया जा सकता है व स्वयं का पोषण किस प्रकार किया जाता है हरी पत्तेदार सब्जियों फल फ्रूट व अन्य सामग्री का स्टाल प्रदर्शनी लगाकर जानकारी दी गई कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि घर में ही उपलब्ध सामग्री जैसे मूंगफली गुड़ चना अंकुरित अनाज मूंग हरी पत्तेदार सब्जियां मोटा अनाज ज्वार बाजरा फल फ्रूट इत्यादि ग्रहण करने से गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के समय जच्चा बच्चा स्वस्थ होने में आसानी होगी कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच महोदया सुशीला पांचाल द्वारा की गई कार्यक्रम में गणपुर सेक्टर पर्यवेक्षक मंगला चौहान व सेक्टर की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित हुई कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सिंघाना सेक्टर प्रभारी सावन जाट ने भी उपस्थित दी।