*सेंधवा शहर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर गांजा पीते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत की कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों के सेवन, तस्करी और व्यापार के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सेंधवा शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर गांजा पीते हुए गिरफ्तार किया है।
शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में गठित टीम ने भवानी चौक स्थित सार्वजनिक कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर दो व्यक्तियों को संदिग्ध हालत में पाया। पूछताछ और तलाशी के दौरान यह पाया गया कि दोनों व्यक्ति अवैध रूप से गांजा का सेवन कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपी 1. रवि पिता प्रकाश पाटिल (निवासी: तलावड़ी मोहल्ला) 2. काशी पिता छोटू सोनोने (निवासी: शास्त्री कॉलोनी) से एक-एक चिलम अधजला गांजा बीड़ी और माचिस मौके पर से बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।