Rajendra Devray / Mon, Oct 20, 2025 / Post views : 33
सेंधवा शहर पुलिस का गरीब परिवार को दीपावली का उपहार चोरी गए 52 हजार रूपये के बदले एसडीओपी अजय वाघमारे ऐव थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन दोनो ने अपने पास से फटाके मिठाई एव 20 हजार रूपये नगद देकर गरीब परिवार की लोटाई खुशी मानवता की वास्तविक मिसाल पेश की पूरे बड़वानी जिले में प्रशंसा
[caption id="attachment_22198" align="alignnone" width="300"]
0-3936x1728-0-0#[/caption]

*"गरीब की जेब से चुराए पैसे, सेंधवा शहर पुलिस ने लौटा दी मुस्कान"*
दिनांक 19.10.2025 को ग्राम पिसनावल निवासी फरियादी ने थाना सेंधवा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के चांदवड़ में मजदूरी करने गया था, जहां उसे ₹52,000/- मजदूरी के रूप में प्राप्त हुए, जो उसकी पत्नी के पास थे।
दिवाली मनाने के लिए वह अपने परिवार के साथ घर लौट आया था।
सदर बाजार, सेंधवा में खरीदारी करते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी के पास से ₹50,000/- चोरी कर लिए। इस पर थाना सेंधवा शहर में अपराध क्रमांक 363/25, धारा 303(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
शहर पुलिस की टीम ने घटना स्थल के आसपास CCTV फुटेज खंगाले और संदेही दो महिलाओं की पहचान के प्रयास किए।
रिपोर्ट दर्ज कराते समय फरियादी और उसकी पत्नी की पीड़ा देखकर SDOP सेंधवा श्री अजय वाघमारे एवं शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन ने मानवता का परिचय देते हुए उस व्यक्ति को मिठाई, पटाखे एवं अपने पास से ₹20,000/- की सहयोग राशि प्रदान की, ताकि वह अपने परिवार के साथ दिवाली का त्यौहार हँसी-खुशी मना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन