*रोटरी क्लब नें सेंधवा में पुलिस परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम किया आयोजित*
दिनांक 11.12.2024 को सेंधवा शहर थाने पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर की उपस्थिति में रोटरी क्लब ऑफ सेंधवा के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में 114 पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रोटरी क्लब द्वारा पुलिस और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए शिविर में 101 प्रकार की जांच (ब्लड, बीपी, शुगर, SPO2, CBC, LFT, RFT आदि) कर उन्हें मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाईं। रोटरी क्लब द्वारा रोटरी ज्ञान मंदिर स्कूल की दो बालिकाओं रिया वाघ और प्रतिमा डावर को पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के द्वारा साइकिल भेंट की गई। पुलिस अधीक्षक ने शिविर में उपस्थित सभी डॉक्टरों और रोटरी क्लब के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में एसडीओपी सेंधवा श्री कमल सिंह चौहान, एसडीएम सेंधवा श्री आशीष सिंह, शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, तहसीलदार श्री मनीष पांडे, नगर पालिका सीएमओ श्री मधु चौधरी, ग्रामीण थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पुरी, और बीएमओ श्री ओंकारलाल सिंह कनेल व शिविर में डॉ. मयूर शर्मा (MD, Paediatrics)डॉ. मनाली चावला (MS, Obstetrics & Gynaecology)डॉ. रोहित भूरिया (MD, Medicine)डॉ. ओंकार सिंह कनेल (CMO, सिविल हॉस्पिटल सेंधवा)डॉ. राजेश चौहान (MD, Medicine)डॉ. विजेंद्र कालेन (Eye Specialist)डॉ. अश्विन जैन (Dentist) डॉ. सलोनी तायल (Dentist) ने भाग लिया।
*पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने रोटरी क्लब और डॉक्टरों का आभार व्यक्त करते हुए पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर की गई इस पहल की सराहना की। उन्होंने बढ़ते साइबर अपराधों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए जनता को सुझाव दिए और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। यह आयोजन पुलिस और नागरिकों के बीच सहयोग और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है।*