Rajendra Devray / Thu, Jan 1, 2026 / Post views : 339


राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी 2026 को बड़वानी जिले के होनहार युवा "शिवम सुनील पाटीदार" देश की राजधानी में बडवानी का नाम रोशन करेंगे। वे "नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम" में आयोजित "विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग–2026" में भाग लेकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष विकसित भारत के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में शिवम पाटीदार का चयन मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तर पर प्रतियोगिता के माध्यम से 1 लाख 70 हजार युवाओं में से किया गया, जहाँ देशभर से चयनित युवा प्रतिभागियों के साथ वे भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अपने नवाचारपूर्ण सुझाव साझा करेंगे। इस आयोजन में संपूर्ण भारत से लगभग 1500 युवा भाग लेंगे।
शिवम अपने विषय "भारत को विश्व की स्टार्टअप राजधानी बनाने" पर युवाओं को सशक्त करने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा नवाचार को बढ़ावा देने से जुड़े विचार रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन