बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा ने बूथ समिति एव शक्ती केंद्रों के मण्डल स्तरीय कार्यकताओ की बैठक में दिए जीत के मंत्र
जिला कार्यालय पर गुरुवार रात्रि 9 बजे भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा ने बूथ स्तरीय नगर मण्डल बड़वानी की बैठक का आयोजन किया गया
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि अतिथि हितानंद शर्मा ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र का पूजन अर्चन कर बैठक का शुभारंभ किया
हितानंद शर्मा ने बूथ समिति, शक्तिकेंद्रो व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 13 मई को होने वाले मतदान को लेकर व्यापक रणनीति बनाई व जीत का मंत्र दिया। आगामी 13 मई को होने वाले मतदान में मत प्रतिशत बढाने तथा भाजपा के पक्ष में मतदान करवा कर प्रत्येक बूथ पर 370 मतों को बढ़ाकर भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल को प्रचंड बहुमत से जिताने का संकल्प दिलवाया।
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंदजी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत को चरितार्थ करने का समय आ गया है तथा हमे प्रत्येक बूथ पर घर-घर जाकर मतदाताओ से मिलकर नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए विकास कार्यो, जनहितैषी योजनाओं, अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण, कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक समाप्त आदि विषयों को लेकर मतदाताओ के बीच जाकर अबकी बार 400 पर व इस बार फिर से मोदी सरकार का संकल्प दिलवाया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल नयन इंगले, लोकसभा प्रभारी सुभाष कोठारी, सहप्रभारी लोकेश शुक्ला, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, मण्डल अध्यक्ष मिथुन यादव, विधानसभा संयोजक अम्रतलाल अग्रवाल, प्रभारी जगदीश मुकाती, भगवती प्रसाद शिंदे, सुभाष जोशी, सोहन माहेश्वरी, जया शर्मा, भागीरथ कुशवाह, राजू सोनी, नरेंद्र बर्फा, अजय कानूनगो, जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, शक्तिकेन्द्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बीएलओ, मण्डल के पदाधिकारी व सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।