हमेशा पत्रकारों के हितों की बात करता है आंचलिक पत्रकार संघ
प्रदेश अध्यक्ष के दौरा कार्यक्रम में जगह-जगह हुआ स्वागत
देवास। पत्रकार सुरक्षा कानून से लेकर पत्रकार के हितों की अन्य मांगों को समय-समय पर आंचिलक पत्रकार संघ उठाता आया है और इसी के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है। हमारा प्रयास है कि हम सरकार से पत्रकारों को वे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं, जो सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आवश्यक होती है। फिर चाहे पत्रकार बीमा हो या फिर पत्रकार सुरक्षा निधि हो। समय-समय पर हमने पत्रकारों को मिलने वाली सहायता की राशि बढ़ाने की मांग भी की है और भविष्य में भी हमारा प्रयास जारी रहेगा। यह बात आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश टांक ने भोपाल दौरे पर जाते समय देवास में स्वागत कार्यक्रम के दौरान कही। उनके साथ सम्पादक नरेंद्र टांक भी उपस्थित रहे। भोपाल जाते समय देवास-भोपाल मार्ग पर वरिष्ठ पत्रकार ललित शर्मा, राजेंद्र पंवार, हर्षद मेहता ने स्वागत किया। यहां पत्रकारों से चर्चा करने के बाद जब श्री टांक भौंरासा टोल नाके पर पहुंचे तो वहां पर भौंरासा के पत्रकारों ने उनका स्वागत किया। श्री टांक ने यहां पत्रकारों को आंचलिक पत्रकार संघ की गतिविधियों की जानकारी दी। यहां पर वरिष्ठ पत्रकार इलियास पठान, अजहर खान, अंकित मालवीय, आफताब आलम खान, शकील खान, शिवा अग्रवाल, अंकित ठाकुर आदि ने पुष्पहार पहनाकर श्री टांक का स्वागत किया। इसके बाद जब काफिला नेवरी फाटा पहुंचा तो यहां पर ग्रामीण पत्रकार साथी प्रदेश अध्यक्ष से मुखातिब हुए। श्री टांक ने ग्रामीण पत्रकारों से विस्तार से चर्चा की और उन्हें संगठन से जुड़ी जानकारी दी। यहां पर पत्रकार फूलसिंह पटेल और उनके साथियों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद जब श्री टांक सोनकच्छ पहुंचे तो यहां पर पत्रकार सुरेश मेहता, सौरभ पुरोहित, मोनू शर्मा, गोविंद बघेल, शफात कुरैशी, कुलदीप जाजू, संदीप गुप्ता, तरुण शर्मा, निशांत तिवारी, अंकित जाजू, गगन त्रिवेदी, मनीष सोनी आदि ने स्वागत किया। पप्पू एण्ड पप्पू रेस्टोरेंट पर आयोजित कार्यक्रम में श्री टांक ने सभी पत्रकारों से विस्तारपूर्वक चर्चा की और संगठन द्वारा पत्रकारों के हितों में किये जाने वाले कार्यों को बताया। यहां से श्री टांक फंदा टोल नाके पर पहुंचे। यहां पर सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। डीबीसीपीएल - सीएसआर व सुरक्षा प्रशासन के स्वगत उपरांत प्रांतीय अध्यक्ष श्री टांक वाहन चालकों से मुखातिब हुए। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार ललित शर्मा, राजेंद्र पवार, डीबीसीपी एल सड़करख रखाव (मेंटेनेंस) अधिकारी पीयूष सिंह, नितिन अग्रवाल, टोल प्रबंधक विक्रान्त कुलकर्णी, पैरामेडिक सत्यनारायण जी, रोड पेट्रोलिंग सुपरवाइजर प्रदीप बातव, राम सिंह एवं कई सम्माननीय उपस्थित थे।