: अंजड:- भारतीय जनता पार्टी मण्डल अंजड द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को नगर में विभिन्न जगहों पर स्थापित महापुरुषो की मूर्ति स्थलों पर स्वस्छ्ता अभियान चला कर साफ सफाई की गई
Rajendra Devray
/
Tue, Aug 13, 2024
/
Post views : 283
अंजड:- भारतीय जनता पार्टी मण्डल अंजड द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को नगर में विभिन्न जगहों पर स्थापित महापुरुषो की मूर्ति स्थलों पर स्वस्छ्ता अभियान चला कर साफ सफाई की गई तथा महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उनके बलिदानों को याद किया गया।
मण्डल अध्यक्ष राजा चौहान ने बताया कि मंगलवार को मण्डल के कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे श्री बालाजी हनुमान मंदिर में एकत्रित हुए तथा सबसे पहले शासकीय महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चला कर वहां स्थापित स्वामी विवेकानंद एवं महात्मा गांधी की मूर्ति पर मल्यार्पन किया गया पश्चात गायत्री मन्दिर तिराहे पर स्थापित वीर शाहिद पृथ्वीराज चौहान व क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पन किया गया उसके बाद आजाद नगर स्थित शाहिद चंदशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पन कर भोंगली नदी किनारे स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया तथा लोकमाता देवी अहिल्याबाई की पुण्य तिथि होने पर उनके द्वारा लोकहित में किये गए कार्यो को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए। अंत में बसस्टेंड स्थित सुभाष पार्क में साफ सफाई कर सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर मल्यार्पन किया गया।
इसी तरह से तिरंगा अभियान के अंतर्गत हर-घर तिरंगा लगाने का कार्य भी जारी है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।