बालिकाओं को मिली नि:शुल्क साइकिल, शिक्षा की ओर बढ़ाया कदम।
*एंकर इंट्रो:-* झालावाड़ जिले की डग पंचायत समिति के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरनावदा में मुख्यमंत्री नि:शुल्क साईकिल वितरण योजना के अन्तर्गत कक्षा 9 की 44 छात्राओं को समारोह आयोजित कर साइकिल वितरित की गई हैं। यह कार्यक्रम सरपंच संघ अध्यक्ष ईश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ईश्वर सिंह ने कहा कि साइकिल वितरण से बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी और उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। इस दौरान एसडीएमसी, एसएमसी सदस्य, शाला परिवार और ग्रामीण भी उपस्थित रहे। साईकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे