: बड़वानी प्रेक्षक एवं राजनैतिक दलों की उपस्थिति में 04 जून को प्रातः 6.30 बजे खोले जायेंगे मतगणना हेतु स्ट्रांग रूम जिला प्रशासन की ओर से तैयारीयो का किया निरीक्षण
Rajendra Devray
/
Mon, Jun 3, 2024
/
Post views : 304
प्रेक्षक एवं राजनैतिक दलों की उपस्थिति में 04 जून को प्रातः 6.30 बजे खोले जायेंगे मतगणना हेतु स्ट्रांग रूम
बड़वानी 03 जून 2024/लोकसभा निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 04 जून को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बड़वानी में सम्पन्न होगी।
उक्त मतगणना स्थल पर जिले की चारों विधानसभा हेतु बनाये गये स्ट्रांग रूम को प्रेक्षक एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में 04 जून को प्रातः 6.30 बजे सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा खोला जायेगा।
मतगणना में लगे कर्मियो की सुविधा हेतु कन्ट्रोल रूम का नंबर जारी किया गया है
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राहुल फटिंग के निर्देशन में 04 जून को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बड़वानी में की जाने वाली मतगणना हेतु नियुक्त कर्मचारियों की सुविधा कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। इस कन्ट्रोल रूम का नंबर 9111783632 है। इस नंबर पर मतगणना कार्य में लगे कर्मियों के परिजन इमरजेंसी स्थिति होने पर फोन लगाकर जानकारी दे सकते है। उल्लेखनीय है कि आयोग के निर्देशानुसार मतगणना स्थल पर मोबाईल पूर्णतः प्रतिबंधित है। अतः मतगणना स्थल पर मोबाईल लेकर प्रवेश नही दिया जायेगा। इसलिए मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी उक्त नंबर को अपने घर पर देकर आये जिससे कि इमरजेंसी होने पर परिजन उनसे सम्पर्क कर सके
👉मतगणना हेतु निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किये प्रेक्षक
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र खरगोन के अंतर्गत आने वाली बड़वानी जिले की चारों विधानसभा के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना प्रेक्षक की नियुक्ति की है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा सेंधवा के लिए श्री हिम्मतसिंग बरहाठ, विधानसभा राजपुर एवं पानसेमल के लिए श्री कृष्णपालसिंह चौहान एवं विधानसभा बड़वानी के लिए श्री आर साधीश को मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।