कुक्षी माँ गायत्री सरोवर के शुद्धिकरण हेतु संपवेल एवं पंपिंग सिंस्टम लगाये जाएंगे
3 दिन में जारी किए जाएंगे टेंडर
👉कुक्षी शासन ने अमृत - मिशन योजना के अंतर्गत 80 लाख रुपये स्वीकृत किए
👉2 - 3 दिनों में टेंडर जारी किए जाएंगे - सुरेंद्र सिंह पंवार सीएमओ
👉 गायत्री सरोवर का होगा शुद्धि करण
👉 नगर की प्रमुख मांगो में एक महत्वपूर्ण मांग सरकार ने मानी
👉 जारी किए 80 लाख रुपये
👉 कालोनियों का गन्दा दूषित जल मिलता था सरोवर में
👉 सम्पवेल एव पम्पपिंग सिस्टम लागू होने से मिलेगी मुक्ती
👉कुक्षी नगर की आनबान शान धार्मिक स्थल है गायत्री मन्दिर
👉 सीएमओ सुरेन्द्र सिह पंवार ने दी जानकारी
*कुक्षी।* अमृत 2 मिशन के अंतर्गत जलश्रोत का उन्नयिकरण कार्य करने हेतु शासन द्वारा नगर परिषद कुक्षी मे राशि 80 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी जिसके अंतर्गत कुक्षी की कॉलोनीयों के गंदे दूषित जल कों गायत्री सरोवर में मिलने से रोकने के लिए सम्पवेल एवं पंपिंग सिस्टम लगाया जाएगा कॉलोनी का पानी गायत्री तालाब में ना जाकर संपावेल से होते हुए पंपिंग सिस्टम के द्वारा सीधा पुरानी सीवरेज लाइन में डाइवर्ट कर दिया जाएगा. दिनांक 18.10.24 कों संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल द्वारा इसकी आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. सीएमओ सुरेंद्र सिंह पवार से प्राप्त जानकारी अनुसार आगामी दो से तीन दिवस पश्चात् इसके टेंडर भी जारी किए जाएंगे।