Rajendra Devray / Tue, Dec 23, 2025 / Post views : 332

बड़वानी।
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी क्रम में आज दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई।
जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ एवं आवेदनों को प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक आवेदक की व्यथा को धैर्यपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कुछ प्रकरण अन्य विभागों से सम्बंधित पाए जाने पर आवेदकों को उचित दिशा-निर्देश देते हुए संबंधित विभाग से संपर्क कर कार्रवाई हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि "जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुनना एवं त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। पुलिस सदैव जनता की सुरक्षा व सहयोग के लिए तत्पर है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन