Rajendra Devray / Mon, Nov 3, 2025 / Post views : 312
नालछा। ब्लॉक नालछा के ग्राम पंचायत कांकलपुरा स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में सेवारत शिक्षक श्री जितेन्द्र सिंह बड़गुजर 31 अक्टूबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणजनों द्वारा उनका भावपूर्ण सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।
श्री बड़गुजर ने 8 फरवरी 1997 को गुरुजी के रूप में इसी संस्था में अपनी सेवा यात्रा प्रारंभ की थी। इसके पश्चात वर्ष 2011 में वे संविदा शिक्षक बने और 2014 में अध्यापक ‘स’ वर्ग के रूप में इसी विद्यालय में पदस्थ रहे। वर्ष 2018 से वे शासकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ल्याअवार कांकलपुरा में शिक्षक पद पर कार्यरत रहे।
28 वर्ष 9 माह की इस लंबी सेवा अवधि में उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य और समर्पण का परिचय दिया इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं छात्र एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्य ठीक है उपस्थित रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन