तहसील कार्यालय कुक्षी में शिक्षक के द्वारा कीगई झूमाझटकी एफआईआर दर्ज
कुक्षी तहसील कार्यालय में पटवारी के नहीं मिलने पर बाग के शिक्षक ने तहसीलदार एवं कर्मचारियों के साथ की झुमाझटकी
पुलिस थाना कुक्षी से आज दिनांक 6/4/2024 को मिली जानकारी के अनुसार बिते दिन तहसील कार्यालय कुक्षी में दोपहर के समय बाग के शासकीय विधालय के
आरोपी शिक्षक शोभाराम पिता भीमसिह रावत निवासी अंजनखेडी थाना बाग
ने तहसील कार्यालय कुक्षी मे राजस्व निरीक्षक द्वारा शासकीय कार्यालय मे कार्य करते समय आया व पटवारी पुनम मुवेल का पुछा तो नही होना बताने पर अपशब्द कहकर कार्यलय के शासकीय कर्मचारी के साथ
झमाझपटी करने लगा इस दौरान जमादार रणजीत को कुर्सी उठाकर मारने लगा इस मामले की सुचना तहसीलदार सहदेव मोरे को लगते ही वे भी मौका स्थल पर पहुंचे जहां पर उनके द्वारा समझाइश दी गई जिस पर तहसीलदार के साथ भी आरोपी ने झूमा झटकी की साथ ही शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई घटना को लेकर इसकी सूचना कुक्षी पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी को हिरासत में लिया गया। इस मामले को लेकर तहसीलदार कुक्षी सहदेव मोरे ने बताया आरोपी शिक्षक का कोई भी मामला तहसील न्यायालय में प्रकरण लंबित नहीं है यह शिक्षक तहसील कार्यालय कुक्षी में क्यों आया और अचानक से तहसील कार्यालय कुक्षी के कर्मचारियों से क्यों अभद्रता की गई पूरा मामला जांच का विषय है
थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव ने बताया तहसील कार्यालय कुक्षी में अधिकारियों सहित कर्मचारियों के साथ की गई अभद्रता को लेकर पुलिस ने फरियादी महेन्द्र पिता मांगीलाल भार्गव उम्र 60 साल निवासी शासकीय भवन गायत्री कालोनी कुक्षी राजस्व निरीक्षक के आवेदन पर
आरोपी के विरुद्ध धारा 353,186,294 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है