*ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना ठीकरी कि एक और कार्यवाही*
थाना ठीकरी पुलिस ने नाबालिग अपहृता को औरंगाबाद(महाराष्ट्र) से दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द
थाना ठीकरी पुलिस द्वारा *'ऑपरेशन मुस्कान*' के तहत, पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार, SDOP बड़वानी श्री दिनेश चौहान के मार्गदर्शन में गुम बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना ठीकरी पुलिस टीम और साइबर सेल बड़वानी की टीम के संयुक्त प्रयासों से एक नाबालिग बालिका को औरंगाबाद, महाराष्ट्र से ढूंढ कर सकुशल दस्तयाब किया गया। बालिका को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।
*उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक माया अलावा, एएसआई रमेश यादव, हेड साहब बाबूलाल मंडलोई, आरक्षक दुर्गेश पाटीदार,सब इंस्पेक्टर रितेश खत्री, योगेश पाटिल, अरुण मुजाल्दे की सराहनीय भूमिका रही।*
*यहां यह उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 जनवरी 2024 से अब तक कुल 162 बालिकाएं एवं 9 बालक को दस्तयाब कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है।*