अंजड़ जय राजपुताना संघ के द्वारा संचालित क्षत्राणी कल्प योजना का 7 वा लाभ लक्ष्मी बाई पंवार को दिया गया
बड़वानी जिले में संचालित जय राजपूताना संघ के द्वारा संचालित क्षत्राणी कल्प योजना पिछले कई वर्षों से बड़वानी जिले के अंदर संचालित हो रही है जिसका मूल उद्देश्य योजना के अंतर्गत उन महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करना रोजगार के अवसर उन्हें प्रदान करना जिससे वह अपने जीवन को सम्मान एव स्वाभिमान के साथ जी सके इस योजना के अंतर्गत क्षत्रिय राजपूत समाज की कमजोर विधवा महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर को बढ़ाना और उन्हें अपने पैर पर खड़े कर स्वाभिमान का जीवन जी है इसके लिए आर्थिक सामाजिक सहयोग दिया जाता है साथ ही पारिवारिक रूप से भी उन्हें सहयोग दिया जाता है क्षत्राणी कल्प योजना के अंतर्गत ग्राम दवाना में जिले की सातवीं बहन को क्षत्राणी कल्प योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता का लाभ दिया गया
इस अवसर पर ग्राम दवना में जय राजपूताना संघ के जिला संयोजक कु. चिरंजीवी सिंह चौहान , कुंदन सिंह चकेरी , क्षत्राणि कल्प सदस्य श्रीमती अर्चना चौहान , अंकित सिंह मंडलोई , गोपाल सिंह अंजड़ उपस्थित रहे।