चोरी के मामले में 28 साल से फरार स्थायी वारन्टी गिरफ्तार
पुलिस पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह सर ने जिले के सभी थाना प्रभारी और एसडीओपी को आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए फरारी इनामी बदमाशों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया है जो एसपी साहब के निर्देशन में एवं एडिशनल एसपी इंद्रजीत बाकलवार ,एसडीओपी कुक्षी श्री सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में टी आई कुक्षी ने अलग-अलग टीमे गठित की है जो लगातार स्थाई फरारी वारंटी की तलाश कर रही है कल दिनांक 16.04.24 को कुक्षी पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि करीब 28 साल पहले न्यायालय द्वार चोरी के एक मामले में जारी वारंट में एक आरोपी अपना नाम बदलकर गांव में ही रह रहा है यदि उसकी सही तरीके से जांच की जाए तो उसको पकड़ा जा सकता है, सूचना पर पुलिस टीम ने संदेही को पकड़ कर पूछताछ की जो प्रारंभ में अपना नाम कुछ और बता रहा था जो वारंट से मिल नहीं खाता था लेकिन जब पुलिस ने उसके सामने पूरे तथ्य रखे , पुरानी बाते याद दिलाई तब उसने जुर्म स्वीकार किया कि उसने 31 साल पहले चोरी की थी,आरोपी जोगड़िया उर्फ जोगा उर्फ पोमड़िया पिता स्व. मंगल्या उर्फ मांगू चोंगड जाति भील उम्र 75 साल निवासी ग्राम इमलीपुरा थाना कुक्षी को
*SI अनूप बघेल, HC 839 दीपेंद्र डावर* ने मुखबिर की सूचना पर बड़ग्यार फाटे से पकड़कर 16 अप्रैल को न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दीया गया हे