" दुष्कर्म का आरोपी इन्दौर से गिरफ्तार"
दिनांक 17.06.2024 को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी नाबालिक लडकी को अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 408/2024 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुवे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री इंद्रजीत बाकलवार एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव ने एक टीम गठित की। टीम के लगातार प्रयास के दौरान मुखबीर के माध्यम से एवं तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर अपहृता को दिनांक 29.06.2024 को दस्तयाब किया जाकर प्रकरण में धारा 366-ए,376,376(2)N,506 भादवि,5L/6 पोक्सो एक्ट का इजाफा किया गया था प्रकरण के आरोपी राहुलसिंह पिता नाहरसिंह डुडवा जाति टाकिया उम्र 20 वर्ष निवासी हामुखेडी उज्जैन की लगातार तलाश
करते आरोपी को आज दिनांक को मुखबीर की सूचना पर इन्दौर से गिरफ्तार किया गया है। इस उल्लेखनीय सफलता में नि में निरीक्षक राजेश यादव, उनि गिलदारसिंह बघेल का विशेष योगदान रहा है।
उल्लेखनीय कार्य के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमारसिंह द्वरा टीम को पुरुषकृत करने की घोषणा की गई।