" *महिलाओं को प्रेम जाल में फंसा कर उनका शोषण करने वाला आरोपी कुक्षी पुलिस की गिफ्त में गया जेल* "
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँक्टर श्री इन्द्रजीत बाकलवार एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुक्षी श्री सुनील कुमार गुप्ता कुक्षी ने फरार आरोपियो व वारंटियो की धरपकड़ कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया है जिसके पालन मे थाना क्षेत्र मे थाना प्रभारी राजेश यादव ने सख्ती के साथ ठोस कार्यवाही करते हुये अपराधियो पर कड़ा अंकुश लगाया है एवं सालो से फरार चल रहे गिरफ्तारी वारंटि को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कुक्षी थाना क्षेत्र मे इस प्रकार के अपराधियो की पतारसी एवं गिरफ्तारी करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है। आज दिनांक 13.07.2024 को कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव को सूचना प्राप्त हुई कि पांच सालो से फरार गिरफ्तारी वारंटी संजय अलावा को कुक्षी मे देखा गया है। सूचना पर कुक्षी थाने से तत्काल कार्यवाही हेतु पुलिस टीम को रवाना किया गया। उक्त पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये पीतमपुर से वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि वारंटी संजय अलावा ने अपनी पहली पत्नि को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी जिस पर पहली पत्नि ने अपने व बच्चो के भरण पोषण के लिये न्यायालय मे वाद दायर किया था लेकिन संजय लगातार पांच सालो से पत्नि व बच्चो को भरणपोषण की राशि नही दे रहा था तथा दूसरी पत्नि के साथ रह रहा था। संजय ने दूसरी पत्नि के होते हुये भी एक अन्य लड़की के साथ भी संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था जिस पर आरोपी संजय के विरूद्ध लड़की ने छेड़छाड़ करने का अपराध भी दर्ज कराया था जिसमे भी आरोपी लगातार फरार चल रहा था व न्यायालयीन कार्यवाही से बचने का प्रयास कर रहा था।
इस उल्लेखनीय सफलता मे निरीक्षक राजेश यादव, उप निरीक्षक उर्मिला रावत, सउनि चंचलसिंह, प्र.आर.825 प्रमोद, आर. 899 जितेन्द्र, 886 अजय, 145 राहुल, 462 नीरज एवं सायबर सेल धार के आर. प्रशान्त चौहान, शुभम शर्मा, सर्वेश सोलंकी का विशेष योगदान रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।