*दुष्कर्म के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को थाना अंजड़ पुलिस द्वारा धार के ग्राम रिंगनोद से गिरफ्तार कर भेजा जेल*
*आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी, श्री पुनीत गेहलोद ने ₹2000 की ईनाम उद्घोषणा की थी*
*पुलिस कप्तान बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के दिशा निर्देश में आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता*
पुलिस थाना अंजड के अपराध क्रमांक 719/2023 धारा 366,376,323,368,506 भादवि में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश कर गिरफतार किया ।
आरोपी का नामः- लोकेश पिता गणपत सिंह मंडलोई जाति भिलाला उम्र 33 साल निवासी ग्राम बडवानिया थाना डही जिला धार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुनीत गेहलोद द्वारा लंबे समय से धारा 173(8) जाफौ के लंबित प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों की धर पकड हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बडवानी श्री अनिल पाटीदार व श्रीमान एस.डी.ओ.पी.महोदय बडवानी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में पुलिस थाना अंजड मे थाना प्रभारी निरीक्षक गिरवरसिंह जलोदिया के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा थाना अंजड के अपराध क्रमांक 719/2023 धारा 366,376,323,368,506 भादवि में फरार चल रहे आरोपी लोकेश पिता गणपत सिंह मंडलोई जाति भिलाला उम्र 33 साल निवासी ग्राम बडवानिया थाना डही जिला धार की गिरफतारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बडवानी के आदेश क्र/पुअ/बड/डीसीबी/102/23 दिनांक 24.12.2023 के पालन में 2000/- रूपये पुरस्कार की उदघोषणा की गई थी, लगातार प्रयास के बाद दिनांक 27.06.2024 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी लोकेश पिता गणपत सिंह मंडलोई जाति भिलाला उम्र 33 साल निवासी ग्राम बडवानिया थाना डही जिला धार को ग्राम रिंगनोद थाना सरदारपुर जिला धार से थाना अंजड पुलिस टीम द्वारा गिरफतार कर आज दिनांक 28.06.2024 को माननीय जे.एम.एफ.सी न्यायालय अंजड पेश किया जहां से आरोपी का जेल वारंट जारी होने से कैन्द्रीय जेल बडवानी दाखिल किया गया ।
पुलिस थाना अंजड़ द्वारा इस प्रकार से लम्बे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धर पकड की कार्यवाही जारी रहेगी ।
विशेष भूमिकाः-
1.निरीक्षक गिरवर सिंह जलोदिया थाना प्रभारी अंजड
2.उनि बी.एस.चौहान
3. प्रआर 98 धीरज सुलीया
4. आर. 223 भीमसिंह रावत का सराहनीय योगदान रहा हैl