Rajendra Devray / Thu, Mar 5, 2026 / Post views : 350
0-0x0-0-0#[/caption]
[caption id="attachment_24592" align="alignnone" width="300"]
0-0x0-0-0#[/caption]
[caption id="attachment_24593" align="alignnone" width="300"]
0-0x0-0-0#[/caption]
[caption id="attachment_24594" align="alignnone" width="300"]
0-0x0-0-0#[/caption]
मार्च माह के शुरुआत होते ही गेहूं और चने की आवक शुरू हो गई है आज लगभग 108 से अधिक वाहन कृषि उपज मंडी अंजड़ के अंदर डालर चने को बेचने के लिए किसान कृषि उपज मंडी प्रांगण में लाये
आज दोपहर लगभग 12:15 बजे कृषि उपज मंडी अंजड़ के सचव अनिल उजले एवं नवीन मंडी सचिव गणपत माली कृषि उपज मंडी अंजड़ के द्वारा भगवान बलराम की पूजन अर्चन कर माल्यार्पण कर आरती कर नए चने की बिक्री का श्री गणेश किया गया शुरुआत की गई है
पहले बोली कृषक खेमराज शर्मा चकेरी की 8100 रुपए पहली मुहूर्त की बोली लगाई गई
इसके बाद दूसरी बोली में ही किसान नाराज हो गए कम भाव मिलने से किसानों में नाराजगी दिखाई दी
किसानों ने अपनी उपज कें कम दाम मिलने पर नाराजगी दिखाई इसके बाद मंडी सचिव श्री माली एवं मंडी सचिव अनिल उजले दोनों के ही द्वारा व्यापारियों से और किसानों से लंबी चर्चा की गई लगभग 1 घंटे तक मंडी की बोली अवरुद्ध रही
1 घंटे के बाद में व्यापारियों से चर्चा के बाद सहमति बनी और फिर विधिवत रूप से मंडी के अंदर डालर चने की बिक्री शुरू हुई
डॉलर चना के जो एवरेज भाव 7500 रुपए मिला है
मंडी के अंदर कम भाव मिलने के मूल कारण वर्तमान में चल रहे हैं युद्ध भी एक बड़ा कारण है
क्योंकि अधिकतर डॉलर चना विदेश में ही निर्यात किया जाता है और अभी वर्तमान में ईरान इजरायल और अमेरिका का अन्य खाड़ी देशों के साथ युद्ध चल रहा है
जिसके कारण समुद्री रास्तों से आने जाने वाले मुख्य मार्ग बंद है जिसके कारण सप्लाई व्यवस्था के अंदर काफी बड़ी दिक्कत खड़ी हुई है
यह कब समाप्त होगी और युद्ध कब समाप्त होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा
लेकिन अभी वर्तमान में व्यापारी भी किसानो का डालर चना खरीदने से हिचक रहे हैं
उसका सीधा कारण है की डालर चने की जो सप्लाई विदेश में होती है उसकी सप्लाई चैन अभी बंद पड़ी हुई है
यह कब चालू होगी इसके बारे में कोई भी कहना जल्दबाजी होगी
इसको लेकर के व्यापारियों से जब चर्चा की तो उन्होंने भी आने वाले समय में डालर चने के भविष्य के बारे में भाव कम होने की अवधारणा से इनकार नहीं किया है
आने वाला समय ही यह बताया की डालर चने के भाव कितने ऊंचे जाएंगे यह कितने नीचे आएंगे यह तो वक्त ही बताएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन