ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बड़वानी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
थाना निवाली पुलिस ने महज कुछ घंटे के भीतर बालिका को किया परिजनों के सुपुर्द चेहरे पर लौटी मुस्कान
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में चलाया जा रहा हैं “ऑपरेशन मुस्कान” इस अभियान के तहत गुम बालक-बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु पुलिस अधीक्षक बड़वानी पुनीत गेहलोद के द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
दिनांक 07.08.2024 की रात्री में कस्बा निवाली में करीबन 10.30 बजे राजमंदिर बस इंदौर से सेंधवा होकर निवाली पहुंची तब करीबन 13 वर्ष की एक बालिका बस स्टेण्ड निवाली से बस में बैठी जिसे बस कंडक्टर द्वारा पूछने पर खेतिया जाना बताया, राजमंदिर बस चालक ने बस को थाने के सामने खड़ी की और पुलिस को सूचना दी। निवाली पुलिस द्वारा बाल मित्र कक्ष में महिला कर्मचारी द्वारा पूछताछ कर बालिका ने बताया कि वह कुण्डिया फल्या फुलज्वारी रहने वाली है। वह बस में बैठकर खेतिया उसकी बड़ी बहन के वहां जाना बताया। बाद रात्री का समय होने से तत्काल ग्राम सरपंच को मोबाईल फोन पर चर्चा कर बालिका के परिजनों को खबर करने की सूचना दी गई । बाद ग्राम सरपंच व बालिका के पिता थाने आये। बालिका को पिता के जिम्मे किया गया।
बालिका को परिजनों से मिलवाने में निवाली थाना प्रभारी उनि. रामकृष्णा लौवंशी, प्रआर. 58 सुनिल महाजन , म.आर. 466 प्रियंका डावर, आर.569 भुरसिंह चौहान एवं राज मंदिर बस चालक/ कंडक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*