अंजड़ गुरव समाज ने महर्षि दधिची जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया
गुरव समाज अंजड़ के द्वारा स्थानीय गायत्री मंदिर में महर्षि दधिची का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया प्रातः 9:00 बजे से ही समाज की सभी बंधु और सैकड़ो की संख्या के अंदर स्थानीय गायत्री मन्दिर में उपस्थित हुई प्रातः 10:00 बजे से मंगल गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई समाज की महिला मंडल के द्वारा मंगल गान किया गया भगवान शिव की आराधना के साथ महर्षि दधीचि के भजन अर्चन और कीर्तन किया गया 11:00 बजे महर्षि दधीचि का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई 12:00 बजे महर्षि दधिची जी के प्रकट उत्सव पर मांहा आरती की गई इसके पश्चात प्रसादी वितरण और समाज बंधुओं के लिये सह भोज का आयोजन किया गया इस अवसर पर समाज में बड़ी संख्या महिलाएं पुरूष बच्चे समाज बंधु एकत्रित होकर भगवान दधीचि का जन्मोत्सव मनाया गया वहीं गुरव समाज के अध्यक्ष सुनील निमाडे ने कहा कि प्रतिवर्ष अनुसार ईस वर्ष भी समाज के द्वारा जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया जा रहा है हम सभी समाज बंधुओ से यही आशा करते हैं कि अपने जीवन के अंदर हमें भी कुछ ना कुछ त्याग जरूर करना चाहिए जिससे समाज अच्छा बने महर्षि दधीची ने अपना पूरा शरीर ही वृतासुर के नाश के लिए देवताओं को दान दे दिया था
और उनकी हड्डियों से ही वृता सुर का नाश हुआ था इसलिए हमें अपने जीवन के अंदर हमेशा त्याग और समर्पण करते रहना चाहिए जिससे समाज और देश आगे बढ़ता रहे
इस अवसर पर समाज के सभी बंधु और कार्यकारिणी उपस्थित रही