धार्मिक आस्था का केन्द्र बालीपुर से गुलाटी गुराड़िया रोड के हाल बेहाल पैदल चलना हुवा दुशवार प्रशासन लापरवाह कब बनेगी डामर रोड़
ग्राम गुलाटी की पंचायत में गुलाटी की सड़क आज भी पुराने जमाने की याद दिलाती है सड़क इतनी खराब है कि वाहन तो ठीक पैदल चलना भी दुशवार होरहा है रोड 100 साल पुराने जिसपर कोई विकास नहीं हुआ गुलाटी से बालीपुर , बालीपुर से गुराडिया, गुलाटी से कुराड़ाखाल गुलाटी से बालीपुर यह सभी रोड आज भी पुराने बेल गाड़ी के रोड हैं जिसे आज गाड़ी गडरारोड के नाम से जाना जाता है
जो जमीन सतह से नीचे है जिससे बारिश का पानी में रोड पर आकर बहता है
जिस रोड़ पर खाई बनगई है जो बारिश के समय में किसानों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और किसान की उपज को घर तक वह मंडी तक ले जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है
ऐसे में शासन प्रशासन का कोई भी जवाबदार अधिकारी इस पर कोई भी ध्यान नहीं देरहा है
सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के किसानों ने माननीय राज्य मंत्री धार सांसद सावित्री जी ठाकुर को अवगत करवाया गया श्रीमती ठाकुर ने पी डब्ल्यू डी विभाग को लेटर जारी कर यह बात संज्ञान में दिलाई है
19 नवंबर 2024 को लेटर जारी कर पी डब्ल्यू डी विभाग के मंत्री को अवगत करवाया है
उसके बावजूद भी विभाग अभी तक इन सड़कों के बारे में लापरवाही कर रहा है बालीपुर से गुलाटी ग्रेवल रोड 1.100 k m के लिए 33 लाख 53 हजार रुपये का आर ई एस विभाग ने जनपद इंजीनियर वीरेंद्र धाकड़ से स्टीमेट बनाकर टी एस के लिए दिया था 7
REs विभाग के sdo सोलंकी की लापरवाही का नतीजा यह है कि आज तक ग्रेवल रोड का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ जबकि बारिश में गांव की करीब सो अधिक बच्चीया बालीपुर गुलाटी मार्ग से कलवानी और बालीपुर स्कूल जाती है
जिसके कई फोटो वीडियो व खबरें सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है
उसके बावजूद भी विभाग लापरवाही दिखा रहा है वही बालीपुर गुलाटी के बीच में दो पुल है जिनको बनना अत्यंत आवश्यक है
सांसद महोदया सावित्री जी ठाकुर को लेटर देकर अवगत करवा दिया गया था उसके बाद भी जो भी एस्टीमेट और डॉक्यूमेंट है वह धूल खा रहे हैं
पूरी गर्मी निकल जाएगी और यह कार्य फिर अधूरा रह जाएगा फिर बारिश में बच्चे उसी रोड से जाएंगे वहीं बालीपुर धाम एक विशेष धार्मिक स्थल होने से दूर-दूर से लोग बड़वानी कुक्षी से सीधे लोग बालीपुर जाते हैं जो देदला घाटी होकर बालीपुर पहुंच मार्ग के रूप में सबसे ज्यादा चलता है उसके बावजूद भी ऐसे रोड को अनदेखा किया जा रहा है जो समझ से परे है
कभी अनजाने में कोई बड़ी दुर्घटना होगी तो उसे दिन इसकी जवाब देही शासन की रहेगी
परिक्षेत्र की जनता ने पुरजोर मांग की है कि यहां की सड़क को तत्काल बनाया जाए देखते खबर लगने के बाद शासन क्या कदम उठाता है