Rajendra Devray / Sat, Dec 6, 2025 / Post views : 333




असर /
पुलिस पब्लिक न्यूज़ संवाददाता कांतिलाल शर्मा द्वारा पूर्व में प्रकाशित हायर सेकेंडरी स्कूल रोड 35 वर्ष पूर्व में बना रोड जर्जर जर्जर होकर दुर्दशा पर अपने आंसू बहा रहा था रोड के नवनिर्माण की कई दिनों से मांग की जा रही थी स्कूल के छात्र-छात्राओं को एवं रहवासीयो को आने जाने में काफी असुविधा होती थी जो रोड नवनिर्माण होने से वर्षों पुरानी मांग आज पूर्ण हुई जनता में हर्ष
रिपोर्टर कांतिलाल शर्मा नालछा
हायर सेकेंडरी स्कूल मार्ग रोड नव निर्माण हेतु समाचार प्रकाशित होने के पश्चात ग्राम पंचायत नालछा हरकत में आई एवं सरपंच एवं सचिव ने सक्रियता दिखाते हुए उक्त रोड का निर्माण कराया जिससे ग्राम वासी एवं वार्ड क्रमांक 3 /4 के रहवासीयो के चेहरों पर खुशी की लहर छा गई एवं कई वर्षों से रह वासियों द्वारा उक्त रोड की निर्माण की मांग की जा रही थी जो जिर्णशिर्ण हालत में था लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया
उक्त रोड निर्माण न होने से स्कूल के बालक बालिकाओं को एवं रह वासियों को आवागमन में बहुत असुविधा होती थी सरपंच मोहन डाबर एवं सचिव जगदीश गिरवाल ने सक्रियता दिखाते हुए इस रोड निर्माण कार्य को संपन्न निर्भिकतापूर्ण से कार्य करवाया जिसकी प्रशंसा ग्रामीणों द्वारा की जा रही है
कई जगह लोगों ने रोड के ऊपर अतिक्रमण कर रखा था उसको हटाने में ग्राम पंचायत को परेशानी का सामना करना पड़ा अब उक्त रोड पर नाली निर्माण होना शेष है पंचायत किस प्रकार से नाली निर्माण करेगी
यह आगे देखना है सरपंच मोहन डाबर एवं सचिव जगदीश गिरवाल की जनहित कार्य प्रणाली पर आम जनता ने खुशी जाहिर की एवं धन्यवाद दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन