Rajendra Devray / Sun, Nov 30, 2025 / Post views : 336





उल्लेखनीय है कि उदित के पिता धर्मेंद्र और माता पूजा बर्फा मनावर के मूल निवासी हैं वर्तमान में उदित अपने नाना नानी अंजड़ निवासी गोविंद भायल के यहां रहकर कक्षा 10 वीं में पढ़ाई कर रहा है
उदित बर्फा अंजड के साकेत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10 वी में आध्यनरत्त होकर पढ़ाई के साथ क्रिकेट में अपना समय देकर निरंतर आगे बड़ रहा है
साकेत इंटरनेशनल के प्राचार्य निलेश पाटीदार ने बताया कि उदित अपनी पढ़ाई के साथ क्रिकेट के अंदर भी विशेष रूप से रुचि रखता है और पढ़ाई में भी वह प्रतिभाशाली छात्र होकर हमेशा उच्च नंबर लाता है
साकेत इंटरनेशनल स्कूल के क्रिकेट कोच यश राही ने बताया कि उदित अपनी पढ़ाई के बाद शाम को मैदान के ऊपर क्रिकेट खेलता है और कोच होने के नाते में जो भी दिशा निर्देश देता हूं उस दिशा निर्देश का पालन करता है नियमों को ध्यान में रख करके खेलता है उसी का परिणाम है कि आज उदित का सिलेक्शन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया अंडर 17 क्रिकेट के अंदर सिलेक्शन हुआ है
यह हमारे स्कूल के लिए भी सौभाग्य की बात है और नगर अंजड के लिए भी बड़े सौभाग्य की बात है वहीं प्राचार्य निलेश पाटीदार ने कहा कि उदित के अंदर अच्छी प्रतिभा है और इस प्रतिभा के अंदर निरंतर निखार आ रहा है हम बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं कि यह बच्चा आगे जाकर के भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करें यही हम शुभकामनाएं इसे देते हैं
अपनी मेहनत और लगन से पढ़ाई के साथ साथ अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट में भी लगातार प्रैक्टिस करते रहता है। इससे पहले उदित अंडर 14 की क्रिकेट टीम में भी राज्य स्तर पर खेल चुका है।
इस बार 2025 में अंडर 17 में चयन होकर वह राज्य स्तर पर खेलने जारहाहे
उदित पिता धर्मेंद्र जहां कृषक हैं वहीं माता पूजा गृहणी है अपने बच्चों के इस चयन के ऊपर माता-पिता भी हर्षित है और माता-पिता ने भी उदित के उज्जवल भविष्य की कामना की है
बचपन से ही उदित को क्रिकेट का शौक रहा है उदित क्रिकेट में आगे बढ़े इसको लेकर नानाजी गोविन्द भायल ने बताया कि उदित बचपन से ही मेरे पास में रहता है और अंजड़ में ही उसकी शिक्षा हुई है बचपन से ही उदित कुशाग्र बुद्धि का है वह क्रिकेट के अंदर विशेष रुचि रखता है क्रिकेट के अंदर उसकी ललक रुचि को देखकर के ही मैंने उसे क्रिकेट में आगे बढ़ने अवसर दिया और उसे शिक्षा के साथ क्रिकेट के अंदर लगने वाले सभी कीट उपलब्ध कराए
साथी अच्छे क्रिकेट के लिए मैंने भोपाल के एलबीएस अकैडमी मैं उसे 6 माह की विशेष ट्रेनिंग भी दिलवाई है
इसके कोच संजय भारद्वाज है संजय भारद्वाज जी के मार्गदर्शन के अंदर उदित के खेल के अंदर बड़ा ही निखार आया है
और वह क्रिकेट की बारीकियों को समझ कर आज अंडर 17 के अंदर पहुंच गया है इसको लेकर परिवार में और हमें बड़ा हर्ष है
साथी समाज बंधुओ ने भी उदित को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कीहै
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन