Rajendra Devray / Tue, Oct 21, 2025 / Post views : 38
नालछा नगर में परंपरा अनुसार दीपोउत्सव दीपावली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से नगर वासियों ने मनाया गया लोगों ने बड़े उत्साह के साथ घरों को फूलों से सजाया गया एवं घरों पर इलेक्ट्रॉनिक रोशनी की गई घर घर दीपों से नगर रोशनी से जगमगा उठा बाजार गुलजार रहे लोगों ने अपनी आवश्यकता अनुसार सामग्री क्रय की गई इलेक्ट्रॉनिक एवं खाद्यान्नों एवं फूल सामग्री मिठाई आतिशबाजी हेतु पटाखे फूल मालाये पूजन सामग्री की खरीददारी की गई आसपास क्षेत्र के वनवासियों द्वारा नालछा नगर में आकर दीपावली पर्व पर होने वालेअपने घरेलू उपयोगी समान की खरीददारी की पशु पालकों द्वारा पशुओं के लिए साज-सज्जा हेतु लगने वाली सामग्रीका एवं पशुओं पर लगाने वाला रंग क्रय किया व्यापारियों में भी अच्छा व्यापार होने कीखुशी की लहर छा गई व्यापारियों ने भी ग्राहकों को आकृषित करने के लिए अपनी-अपनी दुकानों की साज सज्जा की गई थी शाम होते-होते बाजारों की रौनक बढ़ गई रात्रि के समय हर घर अपने-अपने शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर आराधना की गई एवं नगर वासियों द्वारा अपने स्नेही जनों को एक दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं बधाई दी गई मुंह मीठा करायाउसके पश्चात युवाओं व महिलाओं एवं बच्चों के द्वारा बड़े उल्लास के साथआतिशबाजी की गई जो अर्द्ध रात्रि तक गूंजती रही
महिलाओं एवं नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं ने नए-नए वस्त्र धारण कर अपने आंगन में रंगोली बनाई गई जिसमें अयोध्या राम मंदिर एवं राम लक्ष्मण सीता का चित्र बनाया गया एवं कई प्रकार आकर्षण चित्रोंकी की रंगोली बनाकर अपने आंगन को सजाया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन