: श्री खाटूश्याम मन्दिर का प्रथम स्थापना दिवस भव्य रूप में मनाया जाएगा दो दिवसीय आयोजन में ख्यातनाम गायक देंगे श्याम भजनों की प्रस्तुति, भव्य भोजन भण्डारे प्रसादी का होगा आयोजन
Rajendra Devray
/
Tue, Nov 26, 2024
/
Post views : 305
*श्री खाटूश्याम मन्दिर का प्रथम स्थापना दिवस भव्य रूप में मनाया जाएगा।*
*दो दिवसीय आयोजन में ख्यातनाम गायक देंगे श्याम भजनों की प्रस्तुति, भव्य भोजन प्रसादी तथा अन्य धार्मिक आयोजन होंगे सम्पन्न।*
अंजड:- इंदौर सम्भाग के सबसे बड़े श्री श्याम मन्दिर के रूप में ख्याति प्राप्त, नगर के आशीर्वाद नगर स्थित श्री खाटू श्याम मन्दिर का दो दिवसीय प्रथम स्थापना दिवस महोत्सव भव्य रूप में मनाया जाएगा। आगामी 1 एवं 2 दिसम्बर को दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में भजन संध्या तथा विशाल भोजन प्रसादी के अलावा अन्य धार्मिक आयोजन सम्पन्न किये जायेंगे।
आयोजन को लेकर श्री खाटू श्याम सेवा ट्रस्ट एवं श्याम मन्दिर समिति के सदस्यों द्वारा तैयारियां जोर शोर से की जा रही है तथा अलग-अलग समितियो का गठन कर सदस्यों को कार्यभार सौंपा गया।
उल्लेखनीय है कि नगर के बसस्टैंड के पास स्थित आशीर्वाद कॉलोनी में भव्य श्याम मंदिर का निर्माण पिछले वर्ष किया गया जिसमे श्री खाटू श्याम बाबा का भव्य शीश प्रतिमा के रूप स्थापित है, इसके अलावा मन्दिर में श्री पशुपतिनाथ महादेव एवं श्री सालासर बालाजी हनुमान श्रीराम दरबार, श्री कृष्ण दरबार एवं माता अंजनी के साथ विराजमान है।
श्याम मन्दिर में प्रति ग्यारस पर हजारों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है इसके अलावा यहां सभी पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाए जाते है।
समिति सदस्यों ने बताया कि श्री श्याम मन्दिर का प्रथम स्थापना दिवस महोत्सव आगामी 1 दिसम्बर, रविवार एवं 2 दिसम्बर, सोमवार को भव्यरूप में मनाया जाएगा।
*यह होंगे आयोजन:-*
श्री खाटू श्याम मन्दिर समिति के अध्यक्ष नितेश बंसल एवं समिति प्रमुख वीरेंद्र पप्पू बंसल ने बताया कि 1 दिसम्बर, सोमवार को भव्य भजन संध्या का आयोजन रात्रि 07 बजे से श्याम मन्दिर के समीप मैदान पर किया जाएगा जिसमे क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं ख्याति प्राप्त श्याम भजन गायक पीयूष भावसार इंदौर, अर्पिता पण्डित गीते खंडवा एवं ओजस शर्मा सेंधवा द्वारा अपनी सुमधुर आवाज से श्री श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगे जो देररात्री तक चलेगा। भजन संध्या में माता बहनो की बैठक व्यवस्था अलग से की जाएगी।
इसी प्रकार 2 दिसम्बर, सोमवार को सुबह से श्री श्याम बाबा एवं स्थापित देवी देवताओं का आकर्षक श्रृंगार कर पण्डित पंकज जोशी द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन किया जाएगा तथा शाम 04 बजे से कन्या पूजन एवं कन्या भोज के बाद भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा जो देर रात्रि तक चलेगा।
*लगभग 15 हजार से अधिक श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे:-*
समिति सदस्यों ने बताया कि भोजन प्रसादी में नगर सहित दूर दराज क्षेत्र से लगभग 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओ का आगमन होगा जो मन्दिर के समीप मैदान में बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे।
*25 हजार स्क्वेयर फिट मैदान किया जा रहा तैयार:-*
मन्दिर के समीप 200 बाय 125 करीब 25 हजार स्क्वेयर फिट का मैदान तैयार किया जा रहा है जिसकी नगर परिषद द्वारा साफ सफाई व समतलीकरण का कार्य जेसीबी मशीन व ट्रेक्टर के माध्यम से करवाया जा रहा है, इसके अलावा घास-फूंस व अन्य झाड़ियों व नालियों की साफ सफाई भी करवाई जा रही है।