डग, क्षेत्र में सर्दी के तेवर बढ़े , लोग कंप कंपाने वाली ठंड से ठिठुरने को मजबूर है ,आज गुरुवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा लोग बस स्टैंड, बुधवारिया गेट,नीम चोक, गणेश चौक, सहित कई जगह अलाव लगा कर शीत लहर से बचने का प्रयास कर रहे थे , हालत यह है कि आसपास के चौमहला, गंगधार, दुधालिया व ग्रामीण क्षेत्र में भी आवागमन करने वाले नागरिकों को रोड पर दूर तक कोहरे के कारण कुछ भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है ,इसके चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा, मावठे से गो माता ठिठुर रही थी उनके बचाव हेतु कोई ऐसा उपाय, राजनेता , गो भक्त, व समाज सेवक द्वारा नहीं किया गया ताकि उन्हें कोई आश्रय मिले, ठिठुरन से कई गो माता मौत की आगोश मे शमा गई, मावठे के बाद अब मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया , सर्दी का असर बता रहा है सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं, लोग अपने घरों में भी दुबके रहे, हैं मावठा के साथ ओले गिरने से कई जगह फसले चौपट हुई है जिससे नुकसान भी हुआ है, इस वर्षा से फसलों के लिए कई जगह अमृत का काम किया है जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, फिलहाल फसलों को पानी और ठंडाई की जरूरत है इसके लिए किसानों को मावठे का इंतजार था, क्योंकि क्षेत्र में वर्षा कम होने से ग्रामीणों को जलस्तर घटने की चिंता सता रही थी इससे पहले ही वर्षा हो गई ,इससे गेहूं, चना, मसूर, मेथी, रायडा ,प्याज, लहसुन की फसलों को लाभ पहुंचा है, किसानों को भी काफी राहत मिली है इस मावठ से खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है