: ऑनलाइन ठगी के शिकार करने वाले लोगों से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन कोई भी फोन आता है धमकी भरे काल आते हैं तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें
Rajendra Devray
/
Thu, Jun 6, 2024
/
Post views : 301
अंजड थाना क्षेत्र में लगातार ऑनलाइन ठगी के शिकार आम जनता हो रही है कई लोगों को फोन कॉल के माध्यम से डराया धमकाया जाता है ऐसा ही प्रकरण आज आशीष चौधरी निवासी ऊंचावद का सामने आया युवक को मोबाइल फोन पर पैसे डालने के लिए कहा जा रहा था अलग-अलग नंबर से फोन आ रहे थे और उसे लगातार पैसे डालने का दबाव बनाया जा रहा था युवक भी परेशान हो गया था और इस परेशानी को लेकर युवक आज अंजड़ थाने पर थाना प्रभारी महोदय जलोदिया जी से मिला उन्होंने पूरी घटनाक्रम को बताया और कहा कि मैं बहुत भयभीत हूं मुझे धमकी दी जा रही है नए-नए नंबरों से की सोशल मीडिया पर हम आपके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देंगे जिससे आपकी छवि खराब हो जाएगी आप इतने रुपए की राशि हमें डाल दे इस प्रकार की बात जब युवक के द्वारा बताई गई तो थाना प्रभारी द्वारा तत्काल एक्शन लिया गया पुलिस अधीक्षक महोदय को संज्ञान में बात डाली गई और साइबर सेल की टीम को भी इसकी सूचना दी गई सूचना के बाद तत्काल साइबर सेल की टीम के द्वारा आगे कार्रवाई की जा रही है वहीं थाना प्रभारी महोदय जलोदिया जी के द्वारा आम जनता से भी यह अपील की गई है कि आपके पास किसी भी प्रकार का कोई फोन आए या आपको धमकी भरे फोन आ रहे हैं यह आपके परिवार को जेल में डाल देने की बात कह रहे हैं यह आपके परिवार के कोई व्यक्ति बीमार है और उनका फोन काम नहीं कर रहा है आप इस नंबर पर पैसे डाल दें इस प्रकार के यदि कोई कॉल आ रहे हैं तो आप उनसे सावधान हो जाए आप उनकी बातों में ना आए पहले आप अच्छे से पड़ताल कर ले और कोई आपको यदि डरा रहा धमका रहा है तो सीधे थाने के अंदर आए और शिकायत करें हम आपकी सहायता करने के लिए बैठे हैं वहीं थाना प्रभारी महोदय ने आम जनता से भी अपील की है किस प्रकार की कोई भी बात यदि आपके पास आती है तो आप तत्काल थाने के ऊपर जाकर सूचना दें और ठगी के शिकार होने से बचे
अलग-अलग देशों के नंबर से अलग-अलग फोन आते हैं जिससे आप सभी आम जनता को बचाना चाहिए