मनावर स्थानीय प्रशासन द्वारा पुरानी तहसील की जमीन हाउसिंग बोर्ड को देने के प्रस्ताव का स्थानीय जनता ने किया विरोध ज्ञापन सोप कर उक्त जमीन नगर परिषद को सोपने की मांग की
कांग्रेस जनों के द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम एक ज्ञापन देकर मांग की हे की स्थानीय प्रशासन द्वारा पुरानी तहसील की जमीन हाउसिंग बोर्ड को देने का प्रस्ताव शासन को भेजा है जबकि यह जमीन नगर के मध्य में होकर मुख्य व्यसायिक क्षेत्र होने के कारण यह जमीन नगर पालिका मनावर को देना चाहिए जिससे इस जमीन पर व्यसायिक कांपलेक्स का निर्माण होने से सैकड़ो गरीब परिवार को रोजगार मिलेगा,हमारी मांग नही मानी जाती है तो आगामी दिनों में नगर कांग्रेस धरना प्रदर्शन, नगर बंद, चक्का जाम करेगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी , इस अवसर पर अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे, अध्यक्ष ओम सोलंकी नगर कांग्रेस कमेटी मनावर