: मनावर केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर के आदेश की आरईएस विभाग ने हवा में उड़ाई धज्जियां जान जोखिम में डालकर बच्चे पहुँच रहे स्कूल हादसों का इंताजर
Rajendra Devray
/
Thu, Jan 9, 2025
/
Post views : 288
मनावर केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर के आदेश की आरईएस विभाग ने हवा में उड़ाई धज्जियां जान जोखिम में डालकर बच्चे स्कूल पहुँच रहे हादसों का इंताजर
मनावर ग्राम गुलाटी पंचायत में गुलाटी वालीपुर के बीच मात्र 1.00 किलोमीटर की लंबाई का मार्ग है जिस पर आरईएस विभाग के अधिकारियों को बहते हुए पानी से 70 से 80 बच्चे ओर बच्चियों को प्रतिदिन स्कूल जाते अधिकारियों को बच्चो के नाम सहित लिस्ट देकर स्पॉट पर लाकर अवगत कराया गया जिसमें मार्ग में दो पूल जो कम ऊंचाई के होने से उस पुल से 6 माह पानी बहता रहता हैं जिससे सभी को अवगत कराया गया
जिसके लिए आरईएस विभाग ने 2023 में एसडीओ जनपद पंचायत एव सब इंजीनियर
आरईस के द्वारा एस्टीमेट बनाया गया जिसकी लागत 33 लाख 53000 बताई गई है
ग्रेवल रोड के लिए वह पैसा अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है
10 जून 2024 को ग्राम पंचायत के द्वारा धार कलेक्टर को आवेदन दिया गया 25 जुलाई 2024 को जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी के द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल को भी आवेदन देकर अवगत करवाया गया
वहीं 10 जून 2024 को ग्राम पंचायत में ठहराव प्रस्ताव कर पंचायत व जिला पंचायत को आवेदन दिया गया
2 अगस्त 2024 को कलेक्टर महोदय को फोटो और पेपर की कटिंग के साथ आवेदन दिया गया
3 अगस्त 2024 को क्षेत्र की धार महू लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्री भारत सरकार सावित्री ठाकुर को 3 अगस्त 2024 को धार रेस्ट हाउस पर जाकर आवेदन दिया गया
वहीं सांसद महोदय ने 19 नवंबर 2024 को पी डब्लू डी विभाग के मंत्री राकेश सिंह जी को अपने लेटर पैड कर लिखित आदेश देकर अवगत कराया गया
जितना प्रयास गांव के जागरूक लोग कर सकते थे सब किया पर वहीं आ ई एस विभाग के अधिकारी कुंभकरण की निंद में सो रहे हैं
विभाग के एस डी ओ सोलंकी जी का कहना हैं हमने स्टीमेट बनाकर गांव के लोगों को दे दिया हैं
मंत्री से लेकर कलेक्टर और सांसद सभी को गुहार लगा ने के बाद भी विभाग नीद से नहीं जाग रहा हैं
बालीपुर गुलाटी रोड पर 6 से 8 माह पुल के ऊपर से पानी बहता हे जिसमें स्कूल की करीब 6 बसे रोज इसी रोड से आना जाना करती हैं वहीं क्षेत्र का सबसे बड़ा धार्मिक स्थान बालीपुर धाम है जहां लाखों श्रद्धालु रोज इसी रोड से कुक्षी बड़वानी व अन्य गांवों से लोग आते जाते हैं
70 से 80 बच्चे बच्चियां रोज कलवानी ओर बालीपुर स्कूल जाती है पुल पर लंबे समय पानी बहने से काई जम जाती हैं जिससे रोज 2 पहिया वाहन वाले गिरते हैं आये दीन दुर्घटनाये होती है
लेकिन आरएस विभाग के अधिकारी अपनी मनमानी तानाशाही के रवय्ये से बाज नही आरहे है
स्पॉट अधिकारियों कोलाकर दिखा भी दिया हे उसके बावजूद भी शासन प्रशासन इसपर को ध्यान नहीं दे रहा हैं
कोई बड़ा हादसे का इंतजार आरईएस विभाग कर रहा हैं गांव वालों ने जितने प्रयास करने थे जन सुनवाई में भी आवेदन दे दिया ये सब कर लिए
अब आम जनता करे तो क्या करे क्या नेता वोट लेकर लेटर देकर ओर अधिकारी वेतन लेकर घर सो रहे है जनता परेशान कब सुनोगे सरकार
क्या सरकार कर रही है जन आंदोलन का इंतजार