"यादव समाज अंजड ने जन्माष्टमी पर नगर परिषद के सफ़ाई कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांध कर उनके दीर्घायु होने की कामना की "
अंजड में यादव समाज द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर नगर परिषद के सफ़ाई कर्मचारियों और वाहनों को रक्षा सूत्र बांधा गया
यह आयोजन यादव समाज की ओर से सफ़ाई कर्मचारियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता के साथ उनके जीवन मे वह हमेशा स्वस्थ रहे के रूप में किया गय
अंजड़ सकल यादव समाज पंच एव सदस्यों ने सफ़ाई कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधते हुए कहा कि यह हमारा छोटा सा प्रयास है जिससे हम सफ़ाई कर्मचारियों के प्रति अपना सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त कर सकें
पूरे वर्षभर हमारे नगर में सफाई कर्मी सफाई करते है और हमारे नगर अंजड़ को स्वछ एव सुंदर रखते है आज यादव समाज की बहनो के द्वारा स्थानीय यादव समाज की धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन कर रक्षा सूत्र बांध कर सभी का सम्मान किया गया
इस अवसर पर सकल यादव समाज के अंजड़ के अध्यक्ष हुकुमचंद जी यादव ने कहा कि "हम सफ़ाई कर्मचारियों के प्रति उनका सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना चाहते हैं।
वे हमारे समाज को स्वच्छ और स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।"
इस आयोजन में यादव समाज के सदस्यों ने सफ़ाई कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधने के साथ-साथ उन्हें फल और मिठाइयां भी वितरित कीं कार्यक्रम का आभार बलिराम जी यादव भूतपूर्व सैनिक ने किया अंत मे सभिनके लिए स्वल्पाहार रखा गया
इस अवसरपर सकल यादव समाज पंच के नगर अंजड़ के अध्यक्ष हुकुमचंद जी यादव गणेश जी पटेल वरिष्ठ ओम प्रकाश जी पटेल, बलिराम जी यादव भूतपूर्व सैनिक, भारत भाई यादव ,रामेश्वर भाई यादव , अंकुश, शुभम भागीरथ जी देवेंद्र यादव जी केशव जी यादव सहित समाज के सभी समाज जन उपस्थित रहे