Rajendra Devray / Wed, Dec 24, 2025 / Post views : 366



जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि राजपुर विधानसभा सम्मेलन प्रदेश सरकार के विकास एवं सेवा के सफलतम दो साल, अटल स्मृति दिवस एवं एएसआईआर विषय को लेकर हुआ।
जिला एसआईआर प्रभारी मनोज सोमानी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे वही जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करि।
मुख्य वक्ता मनोज सोमानी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज एसआईआर की प्रक्रिया देशभर में चल रही है तो विपक्ष वोट चोरी का आरोप लगा रहा है जबकि स्वतंत्रता के बाद हुई प्रक्रिया में सरदार पटेल को 28 मत मिले थे, जबकि जवाहरलाल नेहरू को मात्र 2 वोट मिले इसके बावजूद देश का पहला प्रधानमंत्री नेहरू जी को बना दिया गया तो वोट चोरी किसने की ?, चुनाव में धांधली के आरोप में 1975 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इंदिरा गांधी का चुनाव रद्द घोषित कर दिया था लेकिन उन्होंने देश मे आपातकाल लगा कर तानाशाही कर वोट चोरी की इसी तरह से सोनिया गांधी ने देश की नागरिकता बाद में ली व मतदाता सूची में अपना नाम पहले जुड़वा कर वोट चोरी करने का काम किया।
वही जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कहा भाजपा का कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर तैनात है व कांग्रेस को रोकने के लिए हम सब तैयार है सभी कार्यकर्ताओं का विश्वास और समर्पण सराहनीय है।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के दो साल पर पूर्व सांसद सुभाष पटेल एवं भाजपा नेता अंतर सिंह पटेल ने प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार व केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का लेखा जोखा प्रस्तुत कर विकास के हुए अनगिनत कार्यो तथा सेवा कार्यो के बारे मे विस्तार से बताया।
पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने अटल स्मृति पर बोलते हुए भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के संघर्षमय जीवन का चित्रण किया तथा उनके नेतृत्व वाली सरकार के विकास कार्यो से अवगत करवाया तथा 25 दिसम्बर को स्व.अटलजी के जन्मदिवस को प्रत्येक बूथ पर सुशासन दिवस के रूप में मनाने का आवाहन किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री कैलाश जायसवाल व आभार प्रकाश चौहान ने व्यक्त किया।
इस दौरान जिला एसआईआर संयोजक सुखदेव यादव, जिला उपाध्यक्ष अंजना पटेल, जिला मंत्री भागीरथ पाटीदार व पप्पू कुशवाह, अंजड नप अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती, राजपुर नप उपाध्यक्ष आकाश बर्मन, सुमित जायसवाल, मनोहर अवास्या, सरदार खन्ना सभी मण्डल अध्यक्ष व पदाधिकारी मंचासीन रहे।
इस अवसर पर मातृशक्ति व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन