Rajendra Devray / Mon, Oct 20, 2025 / Post views : 270

कुक्षी नगर में आज सोमवार दोपहर 2:45 पर भावसार मोहल्ले से महिला के गले से करीब 30-40 ग्राम वजनी की चेन चुराकर भागा बदमाश नगर के भावसार मोहल्ला निवासी राजेश पिता बाबूलाल गुप्ता की पत्नी के गले से सोने की कालर (वजन लगभग 40 ग्राम ) छीन कर चोर भागा, घटना के समय उक्त महिला अपने निवास के बरामदे (ओटला ) पर खड़ी थी एक अज्ञात व्यक्ति रंगरा मोहल्ला के ओर से आया और महिला के गले से चेन चीन के भाग गया जिसके बाद महिला के द्वारा आस पास के लोगों को घटना के बारे में बताया जिसके बाद उक्त घटना की जानकारी पुलिस थाना कुक्षी पर दी गई। पुलिस के द्वारा शहर के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है,वहीं पुलिस के द्वारा आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन