Rajendra Devray / Wed, Dec 24, 2025 / Post views : 41






क्लब के सीईओ राजू काका फोंगला ने बताया कि स्पर्धा के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए पहला मैच गोवा व धुलिया के बीच खेला गया जिसमें गोवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ऑवर में 8 विकेट खोकर 84 रन बनाए वही लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी धुलिया की टीम ने बिना कोई विकेट खोए एक तरफा जीत हासिल कर स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मेन ऑफ द मैच धुलिया टीम के दीपक जगताप रहे जिन्होंने 18 बॉल पर चौके छक्कों की मदद से 51 रन बनाए व 4 विकेट भी लिए।
इसी तरह से दूसरा मुकाबला जलगांव एवं दिल्ली की टीम के बीच खेला गया जिसमें दिल्ली ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण चुना व जलगांव ने 15 ऑवर में 8 विकेट खोकर 106 रनों का लक्ष्य दिया वही दिल्ली की शानदार बेटिंग की बदौलत दिल्ली ने मात्र 10 ऑवर में 3 विकेट खोकर 7 विकेट से शानदार जीत हासिल कर जीत अपने नाम करि मेन ऑफ द मैच कुशाग्र जायसवाल को मिला जिन्होंने 31 बॉल पर 40 रन बनाए।
तीसरा मैच पिछली बार की चैम्पियन रही भोपाल एवं राजपुर के बीच खेला गया जिसमें भोपाल ने टॉस जीतकर 15 ऑवर में 143 रनों का लक्ष्य दिया वही राजपुर की टीम ने 6 विकेट खोकर 14 ऑवर में 4 विकेट से जीत हासिल करि।
मेन ऑफ द मैच पवन निरवानी 39 गेंद पर नाबाद 68 रन बनाए ।
मैच की शानदार कमेंट्री हाफिज साहब व ऋषभ महाराज द्वारा की जा रही, स्कोरर जरजित सिंह व अंपायर राजेश कांजी, दामोदर मुकाती, राकेश पाटीदार व प्रफुल्ल व्यास द्वारा की जा रही है।
मैच का सीधा प्रसारण युट्युब पर लिंक के माध्यम से किया जा रहा है।
मैच का लुफ्त उठाने नगर सहित आस-पास के गांव व नगरों से बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में पहुच रहे है।
कल होने वाले मैच:-
मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि स्पर्धा के तीसरे दिन गुरुवार को पहला मैच सुबह 09 बजे हरियाणा व मुम्बई, दूसरा मैच दिल्ली व इंदौर तथा तीसरा मैच बड़ौदा एवं भोपाल की टीम के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन