15 माह से अलग रह रहे दंपति को मिलाया
माह जून में 9 आपसी समझौते कराए गए
पुलिस अधीक्षक बड़वानी, श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन व मार्गदर्शन में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क बड़वानी की टीम व परामर्श केंद्र बड़वानी की टीम के द्वारा 15 माह से बिछड़े हुए दंपत्ति को मिलाया गया व माह जून के दौरान 09 बिछड़े परिवारों को मिलाया*
जिले के मुखिया पुलिस अधीक्षक बड़वानी, श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन व मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी श्री दिनेश कुशवाह के नेतृत्व में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क के द्वारा परामर्श कर 9 बिछड़े परिवारों को मिलाया।
टूटते परिवारों को समझाइश देकर रिश्तो की डोर टूटने से बचाने तथा महिलाओं की सुरक्षा और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों से निपटने के लिए ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क के कर्मचारी हर समय तैयार रहते हैं। ऊर्जा महिला हेल्पडेस्क, में पारिवारिक विवाद,चरित्र शंका, पति द्वारा शराब पीकर मारपीट करना, दहेज प्रताड़ना ,अवैध संबंध, लीव इन रिलेशनशिप व अनेक तरह के मामले आते हैं। इनमें से एक प्रकरण 15 माह से अलग रह रहे दंपति का आया।जिसमें आवेदिका ताहिरा परिवर्तित नाम निवासी सेंधवा ने आवेदन देकर बताया कि पति द्वारा नशे की आदत के चलते मारपीट कर झगड़ा कर मेरे दो बच्चों सहित निकाल दिया है। 15 माह से मायके में रह रही, पति व ससुराल पक्ष को बुलाकर समझाईश दी जावे। इस पर दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग कर समझाईश दी गई। जिस पर 15 माह से अलग रह रहे दंपति एक साथ खुशी-खुशी पुनः एक हुए तथा स्वेच्छा से आपसी समझौता नाम पेश किया।
एक अन्य मामले में दूसरी महिला को लेकर बिखरे परिवार को मिलाया गया। महिला द्वारा आवेदन देकर बताया गया कि उसके पति के द्वारा अन्य महिला से मधुर संबंध होने से मेरे साथ मारपीट कर विवाद किया जाता है। उनको समझाइए दोनों को बुलाकर समझाया गया दोनों ने एक साथ रहने तथा एक दूसरे पर विश्वास रखने की बात कर समझौता किया। माह जून में 9 आपसी समझौते हुए। इसमें ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क प्रभारी सब इंस्पेक्टर ललित चौहान, सहायक उप निरीक्षक रेखा यादव, काउंसलर श्रीमती अनीता चोयल,आरक्षक जमुना बघेल व माधुरी का सराहनीय योगदान रहा हैl।