कुक्षी लोकसभा निर्वाचन को लेकर पुलिस एव कोटवारों का प्रीशिक्षण संपन्न
आगामी लोक सभा चुनाव-2024 को दृष्टिगत रखते हुवे कुक्षी अनुभाग के पुलिस बल एवं कोटवारों को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता व मास्टर ट्रेनर डॉ० शिवपालसिंह मुझाल्दा शा. मा. विद्दालय कुक्षी, देवेन्द्र नामदेव प्राचार्य शा. बा हाई स्कुल कुक्षी, श्री पुरुषोत्म विषनोई रक्षित निरीक्षक धार, श्री राजेश यादव थाना प्रभारी कुक्षी द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव-2024 का सफल बनाने के लिए हिरा पैलेस कुक्षी में चुनावी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस एवं कोटवारों के कर्तव्य के बारे में बताया गया।
चुनावी प्रशिक्षण में बाग थाना प्रभारी श्री कैलाश चौहान, टाण्डा थाना प्रभारी श्री गुलाब भयडिया, डही थाना प्रभाश्श्री दिलीप तडेवला, चौकी निसरपुर श्री नारायण कटारा, डेहरी चौकी प्रभारी श्री जगदीश चौहान मय बल व कुक्षी अनुभाग के कोटवार उपस्थित रहे।