: अंजड़ न्यायालय परिसर में न्यायधीश नीरज कुमार सोनी एवं बार एसोसिएशन के द्वारा व्रक्षा रोपण किया गया कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के सदस्य न्यायालय स्टाफ रहा मोजूद
*न्यायालय परिसर में हुआ व्रक्षा रोपण कार्यक्रम*
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष माननीय प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश श्री एम के जैन साहब के निर्देशानुसार आज तहसील न्यायालय परिसर में वृक्ष लगाए गएI इस अवसर पर तहसील विधिक सेवा समिति अंजड़ के अध्यक्ष न्यायाधीश सुश्री सोनम शर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है इस धरती पर आज हमारा जीवन इन वृक्षों के कारण ही है इस कारण से प्रत्येक नागरिक को चाहिए कि वह एक पौधा अवश्य लगाए और उसे बड़ा भी करे,उनके साथ न्यायधीश नीरज कुमार सोनी ने कहा कि वृक्षों से आक्सीजन तो मिलती ही है साथ ही लोगो को गर्मी के मौसम के राहत भी मिलती है कोर्ट में आने वाले लोगों को यहां की हरियाली आकर्षित करेगी और इससे वातावरण भी शुद्ध होगा, न्यायालय परिसर में पौधे लगाए गए ,इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्य्क्ष के के सोनगरिया एव बार एसोसिएशन के ललित जेन ,संजय गुप्ता , मानसिंग सोलंकी ,विशाल कर्मा ,इरशाद शेख ,दीपक चांदोरे सहित सभी अधिवक्ता गण एव सदस्य न्यायालय के नायाब नाजिर सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे