बड़वानी:- संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि जिला कार्यशाला जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले की अध्यक्षता एवं संगठन पर्व जिला निर्वाचन प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्याम बंसल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
अतिथियो द्वारा भारत माता, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के पूजन एवं द्वीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
*भारतीय संस्कृति को बचाने तथा राष्ट्र निर्माण को लेकर भाजपा पार्टी का गठन:- श्याम बंसल*
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्याम बंसल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा मूल मंत्र बैठक और भारत माता की जय हे। भारतीय जनता पार्टी का गठन भारतीय संस्कृति को बचाने तथा राष्ट्र निर्माण के लिए हुआ है। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र बरकार है जो किसी भी पार्टी में नही है।
आगे उन्होंने बताया कि बूथों पर गठन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इसी के चलते 8 नवम्बर को मण्डल, 13, 14 और 15 नवम्बर को शक्ति केंद्रों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी पश्चात बूथों का गठन किया जाएगा तथा उपस्थित कार्यकर्ताओ को संगठन पर्व की तकनीकी जानकारी देते हुए संगठन के प्रत्येक कार्य पूर्ण करने संकल्प दिलवाया।
*प्रत्येक बूथ पर 50 सक्रिय सदस्य की सूची बनाना अनिवार्य:- कमलनयन इंगले*
जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ से 50 सक्रिय सदस्यों की सूची आवश्यक रूप से चाहिए ताकि बूथ समिति का गठन किया जा सके।
*सदस्यता अभियान को पर्व के रूप में मनाना भाजपा में सम्भव:- सुमेरसिंह सोलंकी*
वही इस अवसर पर राज्य सभा सांसद डॉक्टर सुमेरसिंह सोलंकी एवं पानसेमल विधायक श्याम बरडे ने सम्बोधित करते हुए कहा की हम सदस्यता अभियान को भी पर्व के रूप में मनाते है। त्यौहार में हमे खाने पीने को मिलता है जबकि पर्व हम उपवास रख कर मनाते है।
*सक्रिय सदस्य अभियान में प्रदेश में जिला अव्वल:- ओमप्रकाश खंडेलवाल*
वही अभियान के सहप्रभारी ओमप्रकाश खंडेलवाल ने बताया कि बड़वानी जिले में अभी तक 2460 सक्रिय सदस्य बन चुके है जो प्रदेश में अव्वल स्थान पर है। तथा उन्होंने आगामी दिनों में बूथ स्तर की सभी समितियों का सर्वानुमति से चयन करने का आव्हान किया है।
*यह रहे मंचासीन:-*
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल, मोहन जोशी, महामन्त्री अजय यादव, अनूप मिश्रा, विक्रम चौहान मंचासीन रहे।
*यह रहे उपस्थित:-*
इस दौरान जिला चुनाव अधिकारी टोली, जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिले के नगर पालिका व नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, सभी मण्डल अध्यक्ष महामंत्री व मण्डल प्रभारी व आपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।