Rajendra Devray / Mon, Nov 17, 2025 / Post views : 326




रहा।
जिला सम्मेलन में जिलेभर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी हिस्सेदारी करि।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा मंत्री संगीता सोनी उपस्थित थी व कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने द्वारा की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, सैंधवा नप अध्यक्ष बसंती बाई यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अतिथियो द्वारा मां भारती, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा मंत्री संगीता सोनी ने आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते कहा कि महिलाएं स्वदेशी वस्तुओं का अधिक उपयोग करें और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें, जिससे परिवार और देश की अर्थव्यवस्था दोनों को मजबूती मिलेगी व कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसमें महिलाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी अभियान को आर्थिक स्वतंत्रता की ओर बढ़ाया गया एक मजबूत कदम बताया।
वही महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान पूरे भारतवर्ष में शुरू किया है। महिलाएं घरेलू स्तर पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहित कर सकती हैं, जो ग्रामीण एवं शहरी दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए लाभकारी होगा साथ ही उपस्थित महिलाओं को स्व सहायता समूहों, लघु उद्योगों और हस्तशिल्प गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान खरगौन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव की सरकार ने महिलाओं के लिए अनेकानेक जनहितैषी योजनाए शुरू कर महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है व उपस्थित महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर नप अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने भी सम्बोधित करते हुए महिलाओ को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का आवाहन किया।
इस अवसर पर मंच पर नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष लता सीताराम पटेल, जिला मंत्री मेधा एकड़ी व अंजना पटेल, कविता आर्य, मण्डल अध्यक्ष रानी सिन्धे, आईटी सेल जिला प्रमुख प्रिया पंवार, पार्षद कांतादेवी, ललिता शर्मा, सहित जिले की कई अन्य प्रमुख महिलाएं मौजूद रहीं।
इस दौरान जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने उपस्थित महिलाओ को स्वदेशी वस्तु अपनाने की शपथ दिलवाई।
इस अवसर पर जिले भर से महिला मोर्चा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सभी मण्डल अध्यक्ष सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन