Rajendra Devray / Mon, Dec 29, 2025 / Post views : 346
नालछा - मांडव पर्यटक स्थल होने से आवागमन का दबाव अधिक हो गया है एवं आसपास का क्षेत्र आदिवासी होने के कारण दिनभर आवा जाही एवं निमाड़ से मालवा क्षेत्र जुड़ने के कारण मांडव नालछा रोड पर वाहनों का अधिक दबाव बना रहता है नालछा में बस स्टैंड से टॉवर चौराहे तक गतिरोध न होने के कारण दुर्घटना होने का भय बना रहता है उक्त मार्ग पर स्कूल के बच्चों एवं पेदल चलने वाले राहगीरों को दुर्घटना का भय बना रहता है उक्त मार्ग पर प्राइवेट स्कूल के नन्हे बच्चे से लगाकर हाई सेकेंडरी स्कूल मिडिल स्कूल कन्या छात्रावास के बच्चे तक आवागमन करते हैं लेकिन गतिरोध न होने के कारण वाहनों की गति तेज रहती है एवं अंधे मोड भी है ऐसे में दुर्घटना का संभावित भय बना हुआ है
शासन प्रशासन और जन प्रतिनिधियो का इस और ध्यान नहीं जाता ग्राम पंचायत की उदासीनता के कारण इसकी और कोई पहल नहीं की जाती
ग्रामीणों की मांग है कि बस स्टैंड से टावर चौराहे के बीच कम से कम अंधे मोड़ों की जगह गतिरोध बनाया जाए धीमी गति के संकेत बोर्ड लगाया जाए जिससे वाहनों की रफ्तार कम हो जिससे संभावित घटना का भय समाप्त हो सकता है
रोड किनारे दुकानदारो ने ठेले लगाने से एवं तंबू गाड़ने से रोड को सकरा कर दिया गया है रोड किनारे का अतिक्रमण हटाना भी अति आवश्यक है इस और ग्राम पंचायत ने पहल करना चाहिएं
पूर्व में एक फल व्यवसायी महिला ठेले पर शराबी चालक ने कार गाड़ी चढ़ा दी थी जिससे महिला दुर्घटना की शिकार हो गई थी उक्त घटना को देखते हुए उक्त मार्ग पर गतिरोध बनाना एवं अतिक्रमण हटाना अति आवश्यक है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन