*कुक्षी पुलिस ने गुम हो गए 6 वर्षीय बालक को ढूंढ कर उसके मां-बाप का पता लगाकर, बालक को किया मां-बाप के सुपुर्द ,मां-बाप के मायूस चेहरे पर लाई मुस्कान*
*▪️*परिजनों ने बालक के सुरक्षित मिलने पर पुलीस का किया आभार व्यक्त*
आज दिन में करीब 12:00 बजे कुक्षी के सोमेश्वर पाटीदार एवं गौरव के द्वारा एक बालक को बस स्टैंड पर लावारिस पाया मिलने पर उस बच्चों को थाने पर ले आए जो टीआई कुक्षी राजेश यादव ने बालक से सहज और प्यार से बात कर उसे चॉकलेट खिलाकर उससे उसका नाम पता पुछा जो उसने अपना नाम शुभम होना बताया और गांव का नाम भीलासा बताया जो टीआई ने भीलासा गांव का पता करने पर पता चला कि यह जोबट के पास का गांव है, थाना कुक्षी में पदस्थ महिला आरक्षक सावित्री भी जोबट की रहने वाली है जो सावित्री ने फोन लगाकर वहां के सरपंच से संपर्क कर बालक के माता-पिता का नंबर प्राप्त कर उनसे संपर्क किया जो बालक के माता-पिता भी कुक्षी में बालक की तलाश कर रहे थे, माता पिता तत्काल थाने आए और थाने जाकर अपने बालक को पाकर मां-बाप काफी खुश हुए और उन्होंने पुलिस एवं जनता का धन्यवाद दिया। टीआई राजेश यादव ने मां-बाप को समझाईश दी कि कृपया करके आप अपने बच्चों को हमेशा अपने साथ रखें अपनी आंखों से ओझल ना होने दे,इस पुरी कार्यवाही मे टी आई राजेश यादव सहित , गौरव गर्ग , पुलिस आरक्षक सावित्री गाडरिया, वेस्ता सोलिया, सतीश जरिया, प्रदीप चौहान का भी सराहनीय सहयोग रहा।