ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना सेंधवा शहर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के नेतृत्व व दिशा निर्देश में लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में चलाया जा रहा है "ऑपरेशन प्रहार
ऑपरेशन प्रहार के तहत सेंधवा शहर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी सेंधवा शहर की टीम द्वारा आरोपी गेंदराम से 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 02 लाख रु. तथा एक मोटर साइकिल किमती 01 लाख रु. का कुल 03 लाख रु. का मश्रुका किया जप्त
नाम गिरफ्तार आरोपी
1. गेंदराम पिता इसमल भगत, जाति बारेला, उम्र 30 साल, निवासी बाघमरिया फल्या झोपाली, थाना सेंधवा ग्रामीण
*जप्त मश्रुका :-* 10 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा किमती 2,00,000/- रु. तथा एक मोटर सायकल किमती करीबन 1,00,000/- रु की जप्त|
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिला बड़वानी में *ऑपरेशन प्रहार* चलाया जा रहा है जिसमे जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्कर, आर्म्स तस्कर, अवैध शराब, जुआ -सट्टा आदि की धरपकड़ हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारीगण को निर्देशित किया गया है।
थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्कर, आर्म्स तस्कर, अवैध शराब तस्कर, जुआ सट्टा आदि के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनिल पाटीदार एवम एसडीओपी सेंधवा श्री कमल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए।
थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन को मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति वरला रोड़ तरफ़ से सफेद रंग का शर्ट पहने हुए ब्लू कलर की प्लेटिना मोटर साईकिल पर सफेद प्लास्टिक की थैली के अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहा है। शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु गठित टीम को मुखबिर सूचना से अवगत कराया बाद टीम द्वारा वरला रोड़ ब्रिज के पास पहुंचकर मुखबिर बताए हुलिए के व्यक्ति को पकड़कर नाम पता पूछते गेंदराम पिता इसमल भगत, जाति बारेला, उम्र 30 साल, निवासी बाघमरिया फल्या झोपाली थाना सेंधवा ग्रामीण का होना बताया जिसके कब्जे से 10 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा किमती 2,00,000/- रु. तथा एक मोटर सायकल किमती करीबन 1,00,000/- रु., कुल 03 लाख रु. का मश्रुका जप्त कर आरोपी गेंदराम के विरुद्ध थाना सेंधवा शहर पर अपराध क्रमांक 187/2024 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
टीम मे शामीलः-
निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, उनि संतोष पाटीदार, अजमेरसिंह अलावा, सउनि संजय शर्मा, आरक्षक श्याम गुण मिश्रा, नीरज डांगरे, लालसिंह नार्वे, नारायण पाटीदार, रविंद्र चौहान, रेवाराम अच्छाले, सुरभि गुर्जर, तथा प्रआर.180 योगेश पाटील साइबर सेल बड़वानी एवं समस्त थाना स्टाफ की विशेष भुमिका रही।