थाना नागलवाड़ी पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध हथियार (फायर आर्म्स) के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई
4 पिस्टल जप्त एक आरोपी को किया गिरफ्तार
अपराध क्रमांक – 154/2024 धारा 25 (1-एए) आर्म्स एक्ट
जप्त शुदासामग्री
04 पिस्टल मय मैग्जीन लगे (32 बोर ग्रुप)कीमती करीबन 80,000 रुपये
👉गिरफ्तार आरोपी-
सम्पत उर्फ सनपत पिता किशोर डावर जाति बारेला उम्र 24 साल निवासी इंदरपुर सुतार मोहल्ला
थाना राजपुर जिला बडवानी (म.प्र.)
👉फरार आरोपी- कैलाश पिता भुरासिंह सिकलीगर निवासी उण्डीखोदरी थाना पलसुद जिला बडवानी (म.प्र.)
आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल पाटीदार, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सेंधवा श्री कमलसिंह चौहान के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में चलाए जा रहे हैं अवैध आग्नेय शस्त्र निर्माण व विक्रय करने वाले माफियाओं के खिलाफ *ऑपरेशन प्रहार* अभियान के दौरान पुलिस टीम थाना नागलवाड़ी द्वारा ग्राम पानवा में सूचना के आधार पर बड़ी कार्यवाही करते हुये आरोपी सम्पत उर्फ सनपत को चेक करते आरोपी के कब्जे से 04 पिस्टल मैग्जीन लगे हुये 32 बोर ग्रुप के कुल कीमती करीबन 80,000 रूपए के मिले जिसको जप्त कर आरोपी सम्पत उर्फ सनपत पिता किशोर डावर जाति बारेला को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुध्द धारा 25 (1-एए) आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
👉सराहनीय भूमिका:-
1थाना प्रभारी नागलवाडी उनि वीरबहादुरसिंह चौहान,
2ASI महेन्द्रसिंह चौहान चौकी प्रभारी बालसमुंद ,
3-प्रआर. 308 गौरेलाल डुडवे,
4-आरक्षक 610 महेन्द्र रावल ,
5-आरक्षक 424 अरुण राठौड,
6-आरक्षक 501 आशीष जमरे का सराहनीय योगदान रहा हैl