*पुलिस थाना सेंधवा शहर जिला बड़वानी (म.प्र.)*
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के नेतृत्व व दिशा निर्देश में अवैध आर्म्स खरीद फरोख्त एवं निर्माण करने वालों के विरुद्ध जिले में चलाया जा रहा है "ऑपरेशन प्रहार"
ऑपरेशन प्रहार के तहत सेंधवा शहर पुलिस द्वारा दिल्ली के अंतर्राज्यीय 02 आर्म्स तस्करों को किया गिरफ्तार।*
थाना प्रभारी सेंधवा शहर की टीम द्वारा आरोपी शुभम कुमार एवं मोहम्मद साहिल से 04 अवैध देशी पिस्टल कुल किमती 1,20,000/- रु. मश्रुका किया ज़ब्त
आरोपी शुभम कुमार एवं मोहम्मद साहिल द्वारा अवैध आर्म्स खरीदने एवं अवैध आर्म्स के उपयोग के संबंध में की जा रही विस्तृत पूछताछ।*
*नाम गिरफ्तार आरोपी:-*
1. शुभम पिता रमेश कुमार उम्र 26 साल निवासी:- सुल्तान पुरी जलेबी चोक सुलेमान नगर A1 176 दिल्ली,
2. मोहमद साहिल पिता मोहमद मोसीन मंसूरी उम्र 25 साल निवासी:- सुल्तान पुरी बलवीर नगर B72 दिल्ली,
*जप्त सामग्री -* 4 नग देशी पिस्टल व किमती करीबन 1,20,000/- रु.
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा जिला बड़वानी में अवैध आर्म्स खरीद फरोख्त एवं निर्माण करने वालों के विरुद्ध जिले में *ऑपरेशन प्रहार* चलाया जा रहा है जिसमे प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारीगण को निर्देशित किया गया है।
थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा *आपरेशन प्रहार* के तहत अवैध आर्म्स तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनिल पाटीदार एवं एसडीओपी सेंधवा श्री कमल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किए।
थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन कि टीम को मुखबिर सूचना मिली की 02 व्यक्ति नए बस स्टैंड पर अवैध आर्म्स लेकर खड़े है जो कही जाने की तैयारी में है। शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा अवैध आर्म्स तस्करी की रोकथाम एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु गठित टीम को मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करने हेतु बताया जहा टीम द्वारा नये बस स्टैंड पहुंचकर मुखबिर बताए हुलिए के 02 व्यक्तियो को पकड़कर नाम पता पूछते उन्होंने अपने नाम 1. शुभम पिता रमेश कुमार उम्र 26 साल निवासी:- सुल्तान पुरी जलेबी चोक सुलेमान नगर A1 176 दिल्ली, 2. मोहमद साहिल पिता मोहमद मोसीन मंसूरी उम्र 25 साल निवासी:- सुल्तान पुरी बलवीर नगर B72 दिल्ली के होना बताया जिनके पास से 04 अवैध देशी पिस्टल कुल किमती 1,20,000/- रू. का जप्त कर आरोपीयों के विरुद्ध थाना सेंधवा शहर पर अपराध क्रमांक 263/2024 धारा 25(1), 25(1-A) आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा बताया की आरोपी शुभम कुमार एवं मोहम्मद साहिल द्वारा अवैध आर्म्स खरीद फरोख्त एवं अवैध आर्म्स के उपयोग के संबंध मे आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही जा रही है।
टीम मे शामीलः- निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, उनि संतोष पाटीदार, सउनि सतीश पवार, सउनि लोकेश पाटिल, प्रआर. राकेश रघुवंशी, आर.585 प्रकाश ठाकुर, आर.255 लालसिह नार्वे, आर.555 श्यामगुण मिश्रा, आर.14 अनिल एवं थाना जुलवानिया के HC सतीश पाटीदार,
HC अरविंद यादव की विशेष भुमिका रही।