अंजड़ जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज जल समेलन का आयोजन स्थानीय नगर परिषद अंजड़ सभागृह में किया गया जिसमें नगर अंजड़ के सभी गणमान्य नागरिकों नगर परिषद के समस्त पार्षदों नगर परिषद के समस्त कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया नगर परिषद अंजड़ के अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती ने सबसे पहले केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की सभी को बधाई दी ओर बताया की आज आचार संहिता समाप्त हुई और जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर के अंदर स्थित समस्त कुंवे तालाब जलाशय का गहरीकरण साफ सफाई एवं जल स्रोतों का पानी सदैव पीने योग्य बनाने के लिए हमें सभी आम जन का सहयोग चाहिए सभी के सहयोग से ही इन्हें बचाए जा सकता है इसको लेकर आज बैठक बुलाई गई जिसमें मध्य प्रदेश शासन की गाइडलाइन के संबंध में जानकारी दी गई एवं कार्यक्रम की रूपरेखा जनप्रतिनिधि और आम जनता की राय लेकर बनाई गई नगर अंजड़ के अंदर तीन कुओं है जो अभी पेयजल उपलब्ध कराने की स्थिति में हैं उन्हें स्वच्छ किया जाएगा फुटला तालाब का सौंदर्यीकरण का काम शिघ्र ही शुरू किया जाएगा उसकी राशि नगरपरिषद के पास आचुकि है तालाब को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हम सभी का प्रयास होगा तभी हम शहर को स्वच्छ और सुंदर बना सकेंगे
नगर के मध्य बहने वाली भोंगली नदी को साफ किया जाएगा और वर्षा के पूर्व उसमें जो गाद मिट्टी और गंदगी पड़ी है उसको भी शीघ्र हटा दिया जाएगा जिससे बारिश का पानी ओवरफ्लो ना हो और निचली बस्ती के अंदर ना घुसे
नलो के अंदर जो पानी आ रहा है वह फिल्टर का पानी आ रहा है आम जनता इसका दुरुपयोग ना करें अपना पानी भरने के बाद नल को बंद कर दें अनावश्यक पानी को बर्बाद ना करें समय पर जलकर और भवन घर का भुगतान करें और जल संवर्धन के शासन के कार्यक्रम में सभी लोग सहयोग प्रदान करें आभार दिनेश पटेल प्रभारी सीएमओ द्वारा ज्ञापित किया गया