Rajendra Devray / Tue, Nov 4, 2025 / Post views : 321


“ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत थाना अंजड़ पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बड़वानी पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत 01 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक जिलेभर में अपहृत एवं गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाश के साथ-साथ विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं

।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर तथा एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में, थाना अंजड़ पुलिस द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय चकेरी में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को गुड टच और बैड टच की समझ, महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर अपराधों से बचाव तथा यातायात नियमों के पालन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर थाना अंजड़ की उप निरीक्षक ममता जमरा सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। पुलिस टीम ने छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े व्यवहारिक सुझाव दिए और सतर्क एवं आत्मविश्वासी रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में लगभग 30 से 40 छात्राएं एवं विद्यालय का समस्त शिक्षकीय स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस के इस प्रयास को बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता की दिशा में सराहनीय कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन